फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell: Market battered, Sensex loses 1000 points, Nifty at 17,327

Sensex Closing Bell: बाजार पस्त, सेंसेंक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17,327 पर, निवेशकों के चार लाख करोड़ डूबे

Fri, 23 Sep 2022 04:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Sep 2022 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 1020.80 अंक लुढ़क कर 58,098.92 के लेवल पर पहुंच गया है। इसमें 1.73% की गिरावट आई। वहीं निफ्टी इंडेक्स में भी 302 अंकों की  गिरावट आई। यह फिसल कर 17327.35 अंकों पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Market battered, Sensex loses 1000 points, Nifty at 17,327
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बड़ी गिरावट आई। बेंचमार्क में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों को करीब चार लाख करोड़ रुपये का नुकसान सहना पड़ा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लुढ़क कर  277.58 लाख करोड़ रह गया है। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 1020.80 अंक लुढ़क कर 58,098.92 के लेवल पर पहुंच गया है। इसमें 1.73% की गिरावट आई। वहीं निफ्टी इंडेक्स में भी 302 अंकों की  गिरावट आई। यह फिसल कर 17327.35 अंकों पर क्लोज हुआ। सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी मीडिया, निफ्टी फर्मा और निफ्टी मेटल में मामूली बढ़ दिखी। वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में तकरीबन एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

टाटा स्टील, एचयूएल, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, आईटीसी, सन फार्मा के शेयर में मजबूती रही वहीं दूसरी ओर पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी ट्विंस के शेयरों, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


आरबीआई की कार्रवाई के बाद महिंद्रा फाइनेंस के शेयर 10% टूटे

रिजर्व बैंक की ओर से महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। झारखंड के बोकारों में हुई एक दुखद घटना के बाद आरबीआई ने कंपनी पर थर्ड पार्टी के लोगों को लोन की रिकवरी के लिए बहाल करने पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा स्टील के शेयरों में दो प्रतिशत की तेजी आई

शुक्रवार के कारोबारी सेशन में टाटा के स्टील के शेयरो में दो फीसदी तक का उछाल देखा गया। यह मजबूती कंपनी के बोर्ड की ओरे से टाटा ग्रुप की छह सहयोगी कंपनियों की टाटा स्टील में विलय को मंजूरी देने की खबरों के सामने आने के बाद देखी गई। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी शुक्रवार को लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बता दें कि कंपनी ने 22 सितंबर से अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed