फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex climbs 98 points to settle at 61872 Nifty gains 35 points to 18321 Gold Silver Rate Rupee Dollar Update

Market: शेयर बाजारों में रौनक लौटी, सेंसेक्स 99 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला; जानें सोना-चांदी और रुपया का हाल

Thu, 25 May 2023 06:52 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 May 2023 06:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Sensex climbs 98 points to settle at 61872 Nifty gains 35 points to 18321 Gold Silver Rate Rupee Dollar Update
sensex

विस्तार

स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को गुरुवार को चढ़कर बंद हुए। आज शेयर बाजारों में कारोबार उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बीएसई का सेंसेक्स 98.98 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 61,872.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,934.01 अंक तक गया और नीचे में 61,484.66 अंक तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन अंत में यह भी 35.75 अंक यानी 0.20 फीसदी के लाभ के साथ 18,321.15 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे। एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स में 208.01 की गिरावट आई थी। निफ्टी भी 62.60 अंक गिर गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना 430 रुपये गिरा, चांदी भी फिसली
राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 750 रुपए की गिरावट के साथ 72,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 

विज्ञापन

रुपया सात पैसे गिरा
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.70 के उच्चस्तर तक गया और 82.78 के निचले स्तर तक आया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed