{"_id":"65164fd9e3550d2fba0cd055","slug":"sensex-climbs-235-points-to-65743-in-early-trade-nifty-advances-76-points-to-19600-know-all-updates-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Opening: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 तो निफ्ट 76 अंक चढ़ा; जानें रुपया-डॉलर का हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Market Opening: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 तो निफ्ट 76 अंक चढ़ा; जानें रुपया-डॉलर का हाल
Fri, 29 Sep 2023 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sensex
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक चढ़कर 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक बढ़कर 19,600.25 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई।
विज्ञापन
इस बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.10 पर पहुंच गया। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपये की बढ़त सीमित रही।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 पर खुलने के बाद 83.09 प्रति डॉलर पहुंच गया। बाद में 83.10 प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है। गुरुवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.02 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर