फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex climbs 235 points to 65743 in early trade Nifty advances 76 points to 19600 Know all updates

Market Opening: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 235 तो निफ्ट 76 अंक चढ़ा; जानें रुपया-डॉलर का हाल

Fri, 29 Sep 2023 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Sep 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sensex climbs 235 points to 65743 in early trade Nifty advances 76 points to 19600 Know all updates
Sensex - फोटो : Istock

घरेलू बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 235.61 अंक चढ़कर 65,743.93 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.7 अंक बढ़कर 19,600.25 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। इंफोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई।

विज्ञापन


इस बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.10 पर पहुंच गया। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपये की बढ़त सीमित रही।
विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 पर खुलने के बाद 83.09 प्रति डॉलर पहुंच गया। बाद में 83.10 प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है। गुरुवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.02 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के 30 शेयरों का हाल


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed