फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Section of Akasa Air pilots flags hiring, rostering issues, seeks probe

Akasa Air: अकासा एयर के पायलटों के एक वर्ग ने नियुक्ति और रोस्टरिंग पर खड़े किए सवाल, की जांच की मांग

Fri, 10 Jan 2025 11:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 10 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Akasa: गुरुवार को पायलटों के एक वर्ग ने नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन सचिव और नागरिक उड्डयन महानिदेशक को एक ई-मेल भेजकर एयरलाइन की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अकासा एअर की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विज्ञापन
Section of Akasa Air pilots flags hiring, rostering issues, seeks probe
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अकासा एयर के पायलटों के एक वर्ग ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर एयरलाइन की नियुक्ति प्रथाओं की जांच की मांग की है, जिसमें रोस्टरिंग के मुद्दे और अन्य खामियों का आरोप लगाया गया है। अन्य बातों के अलावा, इन पायलटों ने दावा किया है कि कुछ ऑपरेटिंग क्रू समय पर काम पर नहीं आते हैं और उन्होंने दावा किया कि समय पर कार्य निष्पादन की रिपोर्टिंग में समस्याएं हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को पायलटों के एक वर्ग ने नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन सचिव और नागरिक उड्डयन महानिदेशक को एक ई-मेल भेजकर एयरलाइन की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अकासा एअर की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
विज्ञापन


ई-मेल में पायलटों ने एयरलाइन की भर्ती प्रक्रियाओं की जांच की मांग की है तथा दावा किया है कि भर्ती कुछ चुनिंदा लोगों की मर्जी के अनुसार की जा रही है। यह भी आरोप लगाया गया कि एयरलाइन के पास स्थिर रोस्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पायलटों के एक वर्ग ने एयरलाइन में कथित प्रशिक्षण और सुरक्षा मुद्दों के बारे में चिंता जताई थी, हालांकि एयरलाइन ने इसे निराधार और असत्य बताकर खारिज कर दिया था। हाल के महीनों में, अकासा एयर, जो दो वर्षों से अधिक समय से उड़ान भर रही है, कुछ खामियों के कारण नियामकीय जांच के दायरे में आ गई है।


इस महीने की शुरुआत में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मार्च 2024 में एक यात्री विमान की लैंडिंग में चूक के लिए अकासा एअर के पायलट को दी गई लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की मंजूरी अगले आदेश तक वापस ले ली। दिसंबर में डीजीसीए ने पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों के चलते एअरलाइन के परिचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया था। पिछले वर्ष अक्तूबर में डीजीसीए ने चालक दल के प्रशिक्षण में कुछ खामियों के लिए एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed