फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi will take action against 3 investment bankers found inflating IPO subscriptions: Buchh

SEBI Chief: सेबी प्रमुख ने आईपीओ निवेशकों को किया सावधान, बोलीं- ओवर सब्सक्रिप्शन दिखाने के लिए हो रही गड़बड़ी

Fri, 19 Jan 2024 06:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

SEBI Chief: सेबी प्रमुख ने कहा कि सेबी के पास ऐसे खातों के बारे में आंकड़े और सबूत हैं, जिनमें किसी निर्दोष व्यक्ति के परिचय पत्र का इस्तेमाल ऐसे लोगों की ओर से किया जा रहा है जो शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए अपने परिचय का खुलासा नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
Sebi will take action against 3 investment bankers found inflating IPO subscriptions: Buchh
सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच ने शुक्रवार को बताया कि तीन आईपीओ में ओवर सब्सक्रिप्शन से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। नियामक ने पाया है कि तीन मर्चेंट बैंकर आईपीओ के दौरान सब्सक्रिप्शन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। सेबी प्रमुख ने इन मर्चेंट बैंकर्स के खिलाफ कार्रवाई का भी वादा किया है।

विज्ञापन


एआईबीआई यानी एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच ने कहा कि आईपीओ में निवेशकों से ज्यादा ट्रेडर्स आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी खातों का  इस्तेमाल आईपीओ के ओवर-सब्सक्रिप्शन दिखाने में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सेबी प्रमुख ने कहा कि सेबी के पास ऐसे खातों के बारे में आंकड़े और सबूत हैं, जिनमें किसी निर्दोष व्यक्ति के परिचय पत्र का इस्तेमाल ऐसे लोगों की ओर से किया जा रहा है जो शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए अपने परिचय का खुलासा नहीं करना चाहते। बुच ने कहा कि आईपीओ में आवेदन संख्या को भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है ताकि ग्राहकों को ऊंचे सब्सक्रिप्शन का आभास हो सके। हमारे पास ऐसे मामलों के डेटा और सबूत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


"हम मार्चेंट बैंकर्स के काम-काज करने के तरीकों को भी समझ रहे हैं। इस तरह की गड़बड़ियां बार-बार सामने आ रही हैं इसलिए निवेशकों के हित में हमें नीति की समीक्षा शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रवर्तन कार्रवाई शुरू करनी होगी।


सेबी प्रमुख ने कहा कि खुदरा निवेशकों को आईपीओ के बाद सेकंडरी मार्केट में निवेश करना चाहिए। आईपीओ के दौरान कीमतें सटीक नहीं होतीं। बड़ी संख्या में निवेशक आईपीओ की लिस्टिंग के बाद ही शेयर बेचकर निकल जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार आइपीओ की लिस्टिंग के एक हफ्ते के भीतर 43% खुदरा निवेशक शेयर बेचकर निकल जाते हैं। यहां तक कि 68% एचएनआई यानी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स लिस्टिंग के एक हफ्ते के भीतर शेयर बेचकर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed