फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sebi returned only rs 138 crore to sahara investors in 11 years Business news updates

SEBI: नहीं मिल रहे दावेदार, सेबी ने 11 साल में सहारा के निवेशकों को लौटाए केवल 138 करोड़ रुपये

Tue, 08 Aug 2023 04:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 04:55 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट और नियामक के पारित आदेशों के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक 15,646.68 करोड़ रुपये की वसूली सहारा से की गई है। पात्र आवेदकों को देय रिफंड के बाद ब्याज के साथ यह रकम सुप्रीम कोर्ट के 31 अगस्त, 2012 के फैसले के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा की गई थी। 31 मार्च, 2022 तक सेबी के पास 24,076 करोड़ जमा थे।

विज्ञापन
sebi returned only rs 138 crore to sahara investors in 11 years Business news updates
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारा की दो कंपनियों के निवेशकों को सेबी ने 11 वर्षों में 138 करोड़ रुपये लौटाए हैं। इसी दौरान पुनर्भुगतान के लिए खोले गए बैंक खातों में 25,163 करोड़ से अधिक जमा है। सेबी ने सोमवार को जारी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि दो सहारा कंपनियों के अधिकांश दावों के अभाव में इतनी कम रकम का भुगतान किया गया है। अगस्त 2012 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के माध्यम से 3 करोड़ निवेशकों को ब्याज के साथ पैसा वापस करना था। वित्त वर्ष 2022-23 में केवल 7 लाख रुपये का भुगतान बढ़ा, जबकि सेबी-सहारा खातों में 1,087 करोड़ रुपये बढ़ गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, कुल 19,650 आवेदन सेबी को मिले थे। इसमें से 17,526 आवेदकों को पैसे वापस दिए गए। इनकी कुल रकम 138 करोड़ रुपये रही। इसमें 67.98 करोड़ रुपये ब्याज रहा।  
विज्ञापन


15,646 करोड़ रुपये की सहारा से वसूली
सुप्रीम कोर्ट और नियामक के पारित आदेशों के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक 15,646.68 करोड़ रुपये की वसूली सहारा से की गई है। पात्र आवेदकों को देय रिफंड के बाद ब्याज के साथ यह रकम सुप्रीम कोर्ट के 31 अगस्त, 2012 के फैसले के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा की गई थी। 31 मार्च, 2022 तक सेबी के पास 24,076 करोड़ जमा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed