{"_id":"64695a727836c01852058264","slug":"sebi-proposes-to-reduce-ipo-listing-timeline-to-3-days-from-6-days-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO Listing: आईपीओ लिस्टिंग की समयसीमा घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव, सेबी ने लोगों से मांगी राय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IPO Listing: आईपीओ लिस्टिंग की समयसीमा घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव, सेबी ने लोगों से मांगी राय
Sun, 21 May 2023 05:10 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 21 May 2023 05:10 AM IST
सार
सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा, जारीकर्ता को जल्द से पूंजी मिलेगी जिससे उसे व्यापार करने में आसानी होगी और निवेशकों को अपने निवेश की शुरुआती क्रेडिट का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
SEBI
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ के बंद होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की समय सीमा मौजूदा छह दिन से घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव किया है। साथ ही इस प्रस्ताव पर लोगों से तीन जून तक राय मांगी है। लिस्टिंग और ट्रेडिंग की समयसीमा में कटौती से शेयर जारीकर्ता के साथ ही निवेशकों को भी लाभ होगा।
सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा, जारीकर्ता को जल्द से पूंजी मिलेगी जिससे उसे व्यापार करने में आसानी होगी और निवेशकों को अपने निवेश की शुरुआती क्रेडिट का अवसर मिलेगा।
टेलीकॉम कंपनियों के पुराने टैरिफ प्लान की जांच नहीं करेगा ट्राई
इधर, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि टेलीकॉम कंपनियों के सभी पुराने प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्लान की कोई जांच नहीं की जा रही है। टैरिफ प्लान वेरिफिकेशन से जुड़े मुद्दे पर दूरसंचार नियामक ने कहा, शिकायतें मिलने पर प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनलिमिटेड 5जी डाटा के ऑफरों को ध्यान में रखकर ट्राई ने सभी पुराने प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्लान की जांच का फैसला किया है।