फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI gives advice to mutual funds Do not invest in cryptocurrencies let the government stand be clear

सेबी की सलाह: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न करें म्यूचुअल फंड्स, सरकार का रुख साफ होने का करें इंतजार

Wed, 29 Dec 2021 04:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

Cryptocurrencies Investments: पूंजी एवं बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड्स का सलाह दी है कि क्रिप्टोकरेंसी के लेकर जब तक सरकार का रुख साफ न हो जाए, तब तक इसमें निवेश करने से बचें। 

विज्ञापन
SEBI gives advice to mutual funds Do not invest in cryptocurrencies let the government stand be clear
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

पूंजी एवं बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड्स का सलाह दी है कि क्रिप्टोकरेंसी के लेकर जब तक सरकार का रुख साफ न हो जाए, तब तक इसमें निवेश करने से बचें। सेबी ने कहा कि अभी तक नियमन का मुद्दा साफ नहीं है और ऐसे समय में इसमें निवेश बेहद जोखिम भरा हो सकता है। 

विज्ञापन


सेबी के चेयरमैन ने किया आगाह
सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बाजार नियामक का मानना है कि जब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई नीतिगत स्पष्टता नहीं मिलती, तब तक क्रिप्टो एसेट में निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी में फंड हाउस के निवेश के मामले में सेबी चीफ का बयान ऐसे समय पर आया है जब सरकार देश में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कानून बनाने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन


फरवरी में पेश हो सकता है बिल
बता दें कि सरकार की ओर से देश में क्रिप्टाकरेंसी को प्रबंधित करने के लिए तैयार किया गया बिल संसद के शीतकालीन सत्र में नहीं लाया जा सका। इसके फरवरी में संसद के अगले सत्र में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सेबी चीफ ने एक कंपनी की ओर से ब्लॉकचेन म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में इन्वेस्को, क्वाइनशेयर ग्लोबल ब्लॉकचेन ईटीएफ फंड लॉन्च करने वाली थी, लेकिन देश में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई स्पष्ट नीति सामने न आने पर इसने यह योजना रोक दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई म्यूचु्अल फंड एनएफओ लॉन्च करने की सलाह मांगता है तो सेबी उसे देश में डिजिटल एसेट पर कोई कानून बनने तक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न करने की सलाह देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed