फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI employees protest at Mumbai headquarters, demand resignation of SEBI Chairperson Madhavi Puri Buch

SEBI: सेबी कर्मचारियों ने मुंबई स्थित मुख्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, माधवी पुरी बुच से इस्तीफा मांगा

Thu, 05 Sep 2024 05:18 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Thu, 05 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

SEBI: पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के कर्मचारियों के एक समूह ने गुरुवार को मुंबई स्थित सेबी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सेबी की ओर से जारी उस प्रेस वक्तव्य पर आपत्ति जताई, जिसमें वित्त मंत्रालय को लिखे गए उनके पिछले पत्र को गैर-पेशेवर करार दिया गया था।

विज्ञापन
SEBI employees protest at Mumbai headquarters, demand resignation of SEBI Chairperson Madhavi Puri Buch
सेबी प्रमुख के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के कर्मचारियों के एक समूह ने गुरुवार को मुंबई स्थित सेबी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सेबी की ओर से जारी उस प्रेस वक्तव्य पर आपत्ति जताई, जिसमें वित्त मंत्रालय को लिखे गए उनके पिछले पत्र को गैर-पेशेवर करार दिया गया था।

विज्ञापन


पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के कर्मचारियों के एक समूह ने गुरुवार को मुंबई स्थित सेबी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सेबी की ओर से जारी उस प्रेस वक्तव्य पर आपत्ति जताई, जिसमें वित्त मंत्रालय को लिखे गए उनके पिछले पत्र को गैर-पेशेवर करार दिया गया था और कहा गया था कि बाहरी तत्वों की ओर से सेबी कर्मचारियों को गुमराह किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को करीब दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन में लगभग 200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।  इस विरोध प्रदर्शन में जिसमें कर्मचारियों ने प्रेस विज्ञप्ति को तुंरत वापस लेने और सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग की। उधर, सेबी ने अपने बचाव में गैर पेशेवर कार्य संस्कृति तथा खराब वातावरण  के दावों का खंडन करते हुए कर्मचारियों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले महीने, सेबी के कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर नियामकीय संस्था पर अत्यधिक काम के दबाव की शिकायत की थी। तरकीबन 500 कर्मचारियों के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा गया था कि सेबी का माहौल तनावपूर्ण और काम करने का वातावरण खराब हो गया है। 

इस पत्र की खबर सामने आने के बाद सेबी ने एक बयान जारी कर कर्मचारियों की चिंताओं के पीछे बाहरी प्रभावों को जिम्मेदार ठहराया। बयान के अनुसार उच्च किराये भत्ते की मांग और आंतरिक कार्य प्रदर्शन मानकों की आलोचनाओं के लिए कर्मचारियों को भड़काया गया। सेबी ने यह भी दावा किया कि बाहरी तत्वों ने कर्मचारियों को जवाबदेही और प्रदर्शन मानकों को अस्वीकार करने के लिए प्रभावित किया।

बता दें कि सेबी चेयरपर्सन का यह विरोध ऐसे समय पर हो रहा है जब उन पर हिंडनबर्ग और कांग्रेस पार्टी ने कई आरोप लगाए हैं। अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च और विपक्षी राजनीतिक दल ने बुच पर अदाणी समूह से जुड़े ऑफशोर फंड में निवेश करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच वर्तमान में सेबी कर रही है। वहीं, खुद बुच ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।


देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने दावा किया है कि सेबी में शामिल होने के बाद भी बुच को आईसीआईसीआई बैंक से आय प्राप्त होती रही, जहां वह पहले कार्यरत थीं। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक ने इन दावों का खंडन किया है। बुच और सेबी दोनों की ओर से अब तक इस मसले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। सेबी ने इस सब के बीच अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि हम अपने परिचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed