{"_id":"63a1b784631c5457e83331b1","slug":"sebi-board-decides-to-gradually-phase-out-share-buyback-through-stock-exchange-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भविष्य में नहीं हो सकेगा शेयरों का बायबैक, यह सुविधा धीरे-धीरे समाप्त करेगा सेबी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भविष्य में नहीं हो सकेगा शेयरों का बायबैक, यह सुविधा धीरे-धीरे समाप्त करेगा सेबी
Tue, 20 Dec 2022 07:14 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:14 PM IST
सार
SEBI: सेबी बोर्ड ने स्टॉक एक्सचेंज मार्ग के माध्यम से शेयरों के पुनर्खरीद को धीरे-धीरे समाप्त करने का फैसला किया है। सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच ने कहा है कि शेयर पुनर्खरीद के लिए स्टॉक एक्सचेंज का रास्ता असुरक्षित और पक्षपातपूर्ण है।
विज्ञापन
SEBI
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच ने कहा है कि शेयर पुनर्खरीद के लिए स्टॉक एक्सचेंज का रास्ता असुरक्षित और पक्षपातपूर्ण है। इसके लिए निविदा प्रस्ताव का मार्ग इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने ये बतों सेबी बोर्ड की ओर से स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य बुनियादी ढांचा संस्थानों में सुधार के उपायों को मंजूरी देने के बाद कही है। सेबी बोर्ड ने स्टॉक एक्सचेंज मार्ग के माध्यम से शेयरों के पुनर्खरीद को धीरे-धीरे समाप्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेबी प्रमुख ने कहा है कि स्टॉक एक्सचेंज के जरिए शेयरों का बायबैक एक आसान रास्ता है और इससे मौजूदा शेयरों के बायबैक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा। फिलहाल शेयर बायबैक के लिए कंपनियों के पास स्टॉक एक्सचेंज और टेंडर ऑफर दोनों के विकल्प हैं। इसके अलावा सेबी बोर्ड ने कारोबार सुगमता के लिए एफपीआई के पंजीकरण में लगने वाले समय को कम करने का फैसला किया है। सेबी की ओर से कहा गया है कि देश में टिकाऊ वित्तीय सुविधाओं ग्रीनवॉशिंग पर अंकुश लगाने के लिए भी नियमों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन