फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SCI: Binesh Kumar Tyagi takes over as CMD of SCI, reinstated as Trainee Officer

SCI: बिनेश कुमार त्यागी ने एससीआई के सीएमडी का कार्यभार संभाला, ट्रेनी अफसर के रूप में हुए थे बहाल

Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
सार

SCI: बिनेश कुमार त्यागी ने वर्ष 1990 में ट्रेनी न्यूटिकल ऑफिसर (TNOC) के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्होनें भारतीय जहाजरानी निगम की अलग-अलग जहाजों पर मास्टर समेत अलग-अलग रैंक पर अपनी सेवाएं दी हैं। 

विज्ञापन
SCI: Binesh Kumar Tyagi takes over as CMD of SCI, reinstated as Trainee Officer
भारतीय जहाजरानी निगम - फोटो : Social Media

विस्तार

भारजीय जहाजरानी निगम (Shipping  Corporation of India) ने सोमवार को कहा है कि बिनेश कुमार त्यागी ने संस्थान के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (Chairman cum Managing Director) का कार्यभार संभाल लिया है। जहाजरानी निगम की ओर से बताया गया है कि कैप्टन बिनेश कुमार त्यागी की नियुक्ति तीन सितंबर 2022 से ही प्रभावी होगी।

विज्ञापन

बता दें कि बिनेश कुमार त्यागी ने वर्ष 1990 में ट्रेनी न्यूटिकल ऑफिसर (TNOC) के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्होनें भारतीय जहाजरानी निगम की अलग-अलग जहाजों पर मास्टर समेत अलग-अलग रैंक पर अपनी सेवाएं दी हैं। 

विज्ञापन

वर्ष 2004 में उन्हें तट पर ड्यूटी के लिए चुन लिया गया। उसके बाद उन्होंने प्रबंधन के विभिन्न स्तरों पर काम किया। इस दौरान उन्होने तकनीकी, पुनरीक्षण चार्टरिंग, प्रशक्षिण, मरीन एचआर (मानव संसाधन) और लाइनर के रूप में अपनी सेवाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागी आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ अलग-अलग पेशेवर इकाइयों से भी जुड़े रहे हैं।

भारतीय जहाजरानी निगम (SCI) पोर्ट्स और शिपिंग के क्षेत्र में जहारानी मंत्रालय के तहत देश की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed