SCI: बिनेश कुमार त्यागी ने एससीआई के सीएमडी का कार्यभार संभाला, ट्रेनी अफसर के रूप में हुए थे बहाल
SCI: बिनेश कुमार त्यागी ने वर्ष 1990 में ट्रेनी न्यूटिकल ऑफिसर (TNOC) के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्होनें भारतीय जहाजरानी निगम की अलग-अलग जहाजों पर मास्टर समेत अलग-अलग रैंक पर अपनी सेवाएं दी हैं।
विस्तार
भारजीय जहाजरानी निगम (Shipping Corporation of India) ने सोमवार को कहा है कि बिनेश कुमार त्यागी ने संस्थान के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (Chairman cum Managing Director) का कार्यभार संभाल लिया है। जहाजरानी निगम की ओर से बताया गया है कि कैप्टन बिनेश कुमार त्यागी की नियुक्ति तीन सितंबर 2022 से ही प्रभावी होगी।
बता दें कि बिनेश कुमार त्यागी ने वर्ष 1990 में ट्रेनी न्यूटिकल ऑफिसर (TNOC) के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्होनें भारतीय जहाजरानी निगम की अलग-अलग जहाजों पर मास्टर समेत अलग-अलग रैंक पर अपनी सेवाएं दी हैं।
वर्ष 2004 में उन्हें तट पर ड्यूटी के लिए चुन लिया गया। उसके बाद उन्होंने प्रबंधन के विभिन्न स्तरों पर काम किया। इस दौरान उन्होने तकनीकी, पुनरीक्षण चार्टरिंग, प्रशक्षिण, मरीन एचआर (मानव संसाधन) और लाइनर के रूप में अपनी सेवाएं दी।
त्यागी आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ अलग-अलग पेशेवर इकाइयों से भी जुड़े रहे हैं।
भारतीय जहाजरानी निगम (SCI) पोर्ट्स और शिपिंग के क्षेत्र में जहारानी मंत्रालय के तहत देश की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी है।