फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q2 Results: Net Profit Rises 10% YoY to ₹20,160 Crore, Surpasses Market Expectations

Q2 Results: एसबीआई का मुनाफा सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर ₹20160 करोड़, अदाणी एंटरप्राइजेस का मुनाफा 84% बढ़ा

Tue, 04 Nov 2025 02:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Nov 2025 02:11 PM IST
सार

Q2 Results: भारत के सबसे बड़े सरकारी ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को अपने तिमाही आंकड़े जारी किए। कंपनी ने बताया कि उसका एकल शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में साल-दर-साल 10% बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेस ने अपने मुनाफे में 84% इजाफे की जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
SBI Q2 Results: Net Profit Rises 10% YoY to ₹20,160 Crore, Surpasses Market Expectations
SBI - फोटो : Adobestock

विस्तार

विज्ञापन

भारत के सबसे बड़े सरकारी ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को अपने तिमाही आंकड़े जारी किए। कंपनी ने बताया कि उसका एकल शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में साल-दर-साल 10% बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 18,331 करोड़ रुपये था।

एसबीआई का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) बाजार अनुमान से 17,387 करोड़ रुपये अधिक रहा। ब्रोकरेज फर्मों ने एसबीआई के दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 17% तक की गिरावट का अनुमान लगाया था। अनुमानों में कहा गया कि कंपनी का मुनाफा 17,700 करोड़ रुपये से 18,800 रुपये के बीच रह सकती है।

विज्ञापन

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) साल-दर-साल 3.3% बढ़कर 42,984 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में यह 41,620 करोड़ रुपये थी। ऋणदाता ने समीक्षाधीन तिमाही में 1,19,654 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1,13,871 करोड़ रुपये से 5% अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 84% बढ़ा

अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 84% बढ़कर 3,199 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,742 करोड़ रुपये था। कइस तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 21,249 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 22,608 करोड़ रुपये से 6% कम है। इस बीच, अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 25,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed