{"_id":"6846c9be2b6d02a9a307d72e","slug":"sbi-pays-rs-8-076-84-cr-dividend-to-govt-for-fy25-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI Dividend: एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को 8077 करोड़ रुपये का लाभांश सौंपा, जानिए डिटेल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI Dividend: एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को 8077 करोड़ रुपये का लाभांश सौंपा, जानिए डिटेल्स
Mon, 09 Jun 2025 05:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:17 PM IST
सार
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
एसबीआई का लाभांश
- फोटो : x.com/@nsitharamanoffc
विस्तार
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू और वित्त सचिव अजय सेठ की मौजूदगी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8076.84 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा गया।"
विज्ञापन
एसबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15.90 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया। यह पिछले वर्ष वितरित 13.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से अधिक है। एसबीआई ने पिछले साल सरकार को 6,959.29 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था।
विज्ञापन
2024-25 के दौरान, बैंक ने 70,901 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया। पिछले वर्ष यह राशि 61,077 करोड़ रुपये थी, यानी इसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।