{"_id":"66bf12e99b9a98d4e103222f","slug":"sbi-hikes-lending-rate-by-10-bps-across-tenors-raising-emis-for-borrowers-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI MCLR: एसबीआई ने सभी अवधि के लिए ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, उपभोक्ता ऋणों पर पड़ेगा यह असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI MCLR: एसबीआई ने सभी अवधि के लिए ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, उपभोक्ता ऋणों पर पड़ेगा यह असर
Fri, 16 Aug 2024 02:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 16 Aug 2024 02:21 PM IST
सार
SBI MCLR: एसबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, एक वर्ष की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर अब 8.95 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जबकि पहले यह दर 8.85 प्रतिशत थी। एमसीएलआर का इस्तेमाल मोटर वाहन और व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सभी अवधियों के लिए ‘मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट’(एमसीएलआर) में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके असर से ज्यादातर उपभोक्ता ऋण अब महंगे हो जाएंगे। बैंक ने लगातार तीसरी बार ब्याज दर में वृद्धि की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, एक वर्ष की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर अब 8.95 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जबकि पहले यह दर 8.85 प्रतिशत थी। एमसीएलआर का इस्तेमाल मोटर वाहन और व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है।
विज्ञापन
तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.10 प्रतिशत और दो साल के लिए 9.05 प्रतिशत तय की गई है।
इसके अलावा एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए ब्याज दरें 8.45-8.85 प्रतिशत के दायरे में हैं। ‘ओवरनाइट’अवधि के लिए अब एमसीएलआर 8.10 प्रतिशत के मुकाबले 8.20 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
नई दरें 15 अगस्त 2024 से लागू हो गईं। ब्याज दरों में यह वृद्धि ऐसे समय में की गई है जब कुछ दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस महीने की शुरुआत में लगातार नौवीं बार अपनी नीति गत दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा था।