फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Hikes Interest rates on FD todau know here how much will be the benefit news in hindi

SBI का ग्राहकों को तोहफा: एफडी पर ब्याज दरों में किया इजाफा, यहां जानें कितना होगा फायदा

Tue, 10 May 2022 04:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 10 May 2022 04:21 PM IST
सार

SBI Hikes Interest Rates On FD: भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें मंगलवार 10 मई 2022 से प्रभावी मानी जाएंगी। यहां बता दें कि सात दिनों से 45 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमा राशि पर तीन फीसदी की दर से ही ब्याज दिया जाएगा, क्योंकि बैंक ने इस ब्रैकेट पर ब्याज में वृद्धि नहीं की है। 

विज्ञापन
SBI Hikes Interest rates on FD todau know here how much will be the benefit news in hindi
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। दरअसल, बैंक ने दो करोड़ रुपये और उससे अधिक की डोमेस्टिक बल्क एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। एसबीआई की ओर से इस बदलाव की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर कहा गया है कि नई दरें मंगलवार 10 मई 2022 से लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को की गई बढ़ोतरी के बाद हालांकि, सात दिनों से 45 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमा राशि पर तीन फीसदी की दर से ही ब्याज दिया जाएगा, क्योंकि बैंक ने इस ब्रैकेट पर ब्याज में वृद्धि नहीं की है। लेकिन 46 दिनों से 149 दिनों तक की मैच्योरिटी वाली एफडी अब 50 आधार अंक (बीपीएस) अधिक यानी 3.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा नए बदलाव के बाद 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि वाली एफडी पर अब 3.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा 211 दिन से अधिक और एक साल से कम की एफडी पर  3.75 फीसदी, जबकि एक साल से अधिक और दो साल से कम की अवधि वाली एफडी पर चार फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई ने एक साल में परिपक्व होने वाली एफडी पर ब्याज दर को 3.6 फीसदी से 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए चार फीसदी कर दिया है। वहीं दो साल से लेकर तीन साल से कम वाली एफडी पर 3.6 फीसदी के बजाय 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा तीन साल से लेकर पांच साल से कम की अवधि में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.6 फीसदी और पांच साल से दस साल तक की अवधि की जमा पर 4.5 फीसदी  की दर से ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक 50 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। 


बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्ज महंगे
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कर्ज को 0.1 फीसदी महंगा कर दिया है। इसने कहा कि एमसीएलआर की विभिन्न अवधि वाले कर्ज पर यह दर 12 मई से लागू होगी। एक साल का एमसीएलआर अब 7.35 से बढ़कर 7.40 फीसदी हो जाएगा, जबकि तीन से 6 महीने वाले एमसीएलआर की दर 7.15 से बढ़कर 7.25 फीसदी हो जाएगी। इस बैंक ने हाल में लोन महंगा किया था। उसके पहले अप्रैल में इसने सस्ता किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed