SBI Card: एसबीआई कार्ड ने ग्राहकों केलिए शुरू किया फेस्टिव ऑफर, 22.5 फीसदी तक मिलेगा कैशबैक
SBI Card: एसबीआई कार्ड के मुताबिक त्योहारी मौसम के दौरान उसके ग्राहकों को टियर एक, टियर टू और टियर 3 शहरों के विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मर्चेंड के पास 1600 से अधिक ऑफर उपलब्ध रहेंगे। इस ऑफर के तहत बेहत लोकप्रिय विभिन्न प्रकार के सामानों पर आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड सेंगमेंट ने इस त्योहारी सीजन पर ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर 2022 शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर की पेशकश की गइ्र है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और ये ऑफर 31 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेंगे। स्टेट बैंक का कहना है कि फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहक विभिन्न पार्टनर ब्रांड्स में 22.5% तक के कैशबेक का लाभ ले सकते हैं।
एसबीआई कार्ड के मुताबिक त्योहारी मौसम के दौरान उसके ग्राहकों को टियर एक, टियर टू और टियर 3 शहरों के विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मर्चेंड के पास 1600 से अधिक ऑफर उपलब्ध रहेंगे। इस ऑफर के तहत बेहत लोकप्रिय विभिन्न प्रकार के सामानों पर आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फैशन व लाइफस्टाइल, आभूषण, ट्रैवल व ऑनलाइन मार्केटप्लेस शामिल हैं।
22.5 फीसदी तक कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे ग्राहक
एसबीआई कार्ड के ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर 2022 के अंतर्गत 2600 शहरों में 70 से अधिक ऑफर के साथ 1550 क्षेत्रीय और हायपरलोकल ऑफर शामिल है। फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहक विभिन्न पार्टनर ब्रांड्स पर 22.5% तक का कैशबैक पा सकते हैं।
एसबीआई कार्ड ने की है अमेजन के साथ विशेष साझेदारी
एसबीआई कार्ड ने अमेजन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए अमेजन के साथ भी एक करार किया है। बता दें कि यह वर्ष के सबसे बड़े सेल आयोजनों में से एक है, जो तीन अक्तूबर तक चलेगा। एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए देश-विदेश के लगभग 28 प्रमुख साझेदार ब्रांडों के सहयोग से कई तरह के ऑफर्स की पेशकश की है। इनमें फ्लिपकार्ट, सैमसंग मोबाइल, रिलायंस ट्रेंड्स, पैंटालून्स, रेमंड्स, एलजी, सैमसंग, सोनी, एचपी, मेक माई ट्रिप, गोआइबिबो, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस ज्वेल्स, कैरेटलेन, हीरो मोटर्स और इसी तरह के कई जाने-माने ब्रांड्स पर कार्ड से खरीदारी करने पर अलग-अलग तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
एसबीआई के एमडी और सीईओ बोले- हमारा प्रयास सेवाओं को बेहतर बनाना
एसबीआई के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा है कि त्योहारों के मौके पर ग्राहक ज्यादा खर्च करते हैं। इनमें प्लान और अनप्लान दोनों तरह के खर्चे शामिल हैं। ऐसे में हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों के भुगतान के अनुभव को पहले से कई गुना बेहतर बनाने की कोशिश करें। ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीदारी पर लाभ मिलेगा।
देश के सवा दो लाख स्टोर्स पर मिलेगी ईएमआई की सुविधा
एसबीआई कार्ड के ग्राहकों को त्योहारों के मौसम में ईएमआई की सुविधा देश के लगभग 1.6 लाख से अधिक मर्चेंट और 2.25 लाख से ज्यादा स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। इसके ग्राहक 25 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मोबाइल ब्रांडों पर ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का भी लाभ उठा सकेंगे। क्षेत्रीय स्तर के चुनिंदा मर्चेंट पर ग्राहक ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए 15% कैशबैक का भी लाभ ले सकेंगे।