{"_id":"6368404c5e7bc064a70de2ae","slug":"sbi-beats-reliance-to-become-most-profitable-company-in-the-second-quarter-of-fy-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI: सर्वाधिक लाभ कमाकर एसबीआई ने रिलायंस को पछाड़ा, 74 फीसदी बढ़ा मुनाफा, शेयर चमके","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI: सर्वाधिक लाभ कमाकर एसबीआई ने रिलायंस को पछाड़ा, 74 फीसदी बढ़ा मुनाफा, शेयर चमके
Mon, 07 Nov 2022 01:40 PM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:40 PM IST
सार
एसबीआई बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ने ट्रेजरी से ज्यादा मुनाफा कमाया है। शुद्ध आय और भी ज्यादा होगी। बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों में आरबीआई की सभी बैंकों के लिए अनिवार्य सीमा 19 फीसदी की तुलना में 2.85 लाख करोड़ ज्यादा निवेश किया है। इसी से उसका मुनाफा बढ़ा है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दूसरी तिमाही में फायदा कमाने के मामले में सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (आरआईएल) को पीछे छोड़ दिया है। एसबीआई ने जुलाई-सितंबर में 14,752 करोड़ का फायदा कमाया है जबकि आरआईएल ने 13,656 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।
विज्ञापन
एसबीआई का मुनाफा एक साल पहले की तुलना में 74 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड स्तर 13,256 करोड़ पर रहा है जो रिलायंस की तुलना में काफी ज्यादा है। रिलायंस के मुनाफे में इसलिए गिरावट आई क्योंकि उसे अप्रत्याशित कर के रूप में 4,039 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
एसबीआई बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ने ट्रेजरी से ज्यादा मुनाफा कमाया है। शुद्ध आय और भी ज्यादा होगी। बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों में आरबीआई की सभी बैंकों के लिए अनिवार्य सीमा 19 फीसदी की तुलना में 2.85 लाख करोड़ ज्यादा निवेश किया है। इसी से उसका मुनाफा बढ़ा है। उसके समूह की कुल आय 1,14,782 करोड़ रुपये रही है जो एक साल पहले 1,01,143 करोड़ रुपये थी। हालांकि, छमाही की बात करें तो आरआईएल का लाभ 31,611 करोड़ रुपये रहा है जबकि एसबीआई का फायदा 22,077 करोड़ रुपये है। इसी तरह से आय के मामले में रिलायंस काफी आगे है। इसकी आय 253,497 करोड़ रही जबकि एसबीआई की 1,14,782 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
एसबीआई के बुरे फंसे कर्ज (एनपीए) में गिरावट आई है। सकल एनपीए 1.38 फीसदी कम होकर 3.52 फीसदी रहा जबकि शुद्ध एनपीए 1.52 फीसदी से घटकर 0.80 फीसदी पर रहा है। बैंक का कुल कर्ज 20 फीसदी बढ़कर 30.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें खुदरा कर्ज 10.74 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह 18.84 फीसदी बढ़ा है। इसका खुदरा होम लोन 14.57 फीसदी तेजी के साथ 5.94 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। कॉरपोरेट कर्ज 21.2 फीसदी और एसएमई कर्ज 13.24 फीसदी बढ़ा है।
मुनाफा बढ़ने से एसबीआई के शेयरों में उछाल, जानकारों ने 700 रुपये प्रति शेयर का दिया टारगेट
देश के सबसे बड़े बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़ने का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। सोमवार के कारोबारी सेशन में एसबीआई के शेयर 18.75 रुपये (3.18%) की तेजी के साथ 613.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक शेयरों के भाव आने वाले समय में 700 रुपये के स्तर पर जा सकते हैं। देश के जानेमो ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को अच्छी रेटिंग देते इनके लिए 700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।