फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saregama in talks to get majority stake in kanran johar's dharma productions

Karan Johar: क्या करन जौहर की कंपनी में सब ठीक चल रहा है? दावा- हिस्सेदारी बेचने के लिए सारेगामा से बातचीत

Tue, 08 Oct 2024 02:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 08 Oct 2024 02:23 PM IST
सार

Karan Johar: आरपी संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड करन जोहर की कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा है कि डील अब भी अंतिम चरण में नहीं पहुंची है और दोनों पक्ष पीछे हट सकते हैं।

विज्ञापन
Saregama in talks to get majority stake in kanran johar's dharma productions
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करन जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आरपी संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड करन जोहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा है कि डील अब भी अंतिम चरण में नहीं पहुंची है और दोनों पक्ष पीछे हट सकते हैं।

विज्ञापन

धर्मा प्रोडक्शंस क्यों कर रही हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत?

खबर देने वाले सूत्रों के अनुसार बॉक्स ऑफिस की उठापटक, अभिनेताओं की बढ़ती फीस और सैटेलाइट व डिजिटल अधिकारों पर निर्भरता खत्म होने से कंपनी के लिए अकेले संचालन करना मुश्किल साबित हो रहा था। इसे देखते हुए कंपनी ने हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया।

विज्ञापन


धर्मा प्रोडक्शंस कुछ समय से सक्रिय रूप से निवेश की तलाश कर रहा है। इसके लिए कंपनी कई बड़े समूहों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रही है। दूसरी ओर, सारेगामा, जिसने पहले ही डिजिटल मनोरंजन कंपनी पॉकेट एसेस पिक्चर्स में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है, अपनी कंटेंट और मार्केटिंग रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों ही कंपनियों ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारेगामा क्यों दिखा रहा करन जोहर की कंपनी में दिलचस्पी?

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार पिछले कुछ सालों में, सारेगामा ने कंटेंट के मोर्चे पर आक्रामक रूप से दांव लगाया लेकिन वह फिल्म या ओटीटी प्रोडक्शन के मामले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। हालांकि, इसके म्यूजिक कैटलॉग की बदौलत, कंपनी का मूल्यांकन बहुत अधिक है और देश के शीर्ष फिल्म प्रोडक्शन हाउस में से एक में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इसके पास पर्याप्त साधन हैं। 


सूत्रों के अनुसार सारेगामा को लगता है कि वह धर्मा के साथ कदम आगे बढ़ाकर इंडस्ट्री में उसके संबंधों का लाभ उठा सकेगा। साथ ही शीर्ष सितारों के साथ आसानी से प्रोजेक्ट बनाने की धर्मा प्रोडक्शंस की क्षमता का भी कंपनी को लाभ मिलेगा । कंपनी ने इस दिशा में यह देखते हुए कदम आगे बढ़ाए हैं कि फिल जियो स्टूडियो के अलावा कोई भी प्रोडक्शन कंपनी नई फिल्मों की ओर नहीं बढ़ रही है।

क्या कहते हैं दोनों कंपनियों के वित्तीय आंकड़े?

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस फर्म टोफ्लर पर मौजूद धर्मा प्रोडक्शंस के अनुमानित वित्तीय जानकारी के अनुसार, FY23 में इसका राजस्व 1,044.16 करोड़ रुपये, जबकि मुनाफा 110.69 करोड़ रुपये रहा। इसी वर्ष, सारेगामा का राजस्व 790.3 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 185.1 करोड़ रुपये रहा।

धर्मा प्रोडक्शंस मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों का निर्माण और वितरण करता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने सिनेमाघरों में किल, बैड न्यूज, योद्धा और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्मी रिलीज की हैं। इस हफ्ते कंपनी आलिया भट्ट अभिनीत जिगरा रिलीज करने वाली है। 2018 में, कंपनी ने एक डिजिटल कंटेंट आर्म धर्मैटिक एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। जिसने कॉल मी बे (अमेजन प्राइम वीडियो), फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (नेटफ्लिक्स) और कॉफी विद करण (डिज हॉटस्टार) जैसे ओटीटी शोज का निर्माण किया।

दूसरी ओर, सितंबर 2023 में सारेगामा ने डिजिटल मनोरंजन कंपनी पॉकेट एसेस पिक्चर्स में 174 करोड़ में 51.8% शेयर सहित बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी। यह सौदा पूरी तरह से नकद में हुआ। सारेगामा अपनी बौद्धिक संपदाओं के लिए मुद्रीकरण के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए लाइव शो और कॉन्सर्ट पर बड़ा दांव लगा रहा है। हालांकि, फिल्म निर्माण पर कंपनी इकाई यूडली फिल्म्स ध्यान केंद्रित करती है।

धर्मा प्रोडक्शंस मंगलवार को मनाई 44वीं सालगिरह

करन जोहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस मंगलवार को अपनी 44वीं सालगिरह भी मना रही है। कंपनी की शुरुआत करन जौहर के पिता यश जौहर ने साल 1976 में की थी। कंपनी की सालगिरह के मौके पर करण जौहर ने इंस्टाग्राम एक भावुक संदेश साझा करते हुए समर्थन देने वालों को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed