{"_id":"65ccaf34e13157a5b7014eb4","slug":"sanjay-kumar-jain-takes-over-as-irctc-chairman-and-managing-director-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: संजय कुमार जैन ने आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी का कार्यभार संभाला, जनवरी 2021 से खाली था पद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IRCTC: संजय कुमार जैन ने आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी का कार्यभार संभाला, जनवरी 2021 से खाली था पद
Wed, 14 Feb 2024 05:46 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:46 PM IST
सार
IRCTC New Chairman and MD: आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और एमडी का पूर्णकालिक प्रभार संभालने से पहले, जैन उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
irctc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1990 बैच के अधिकारी संजय कुमार जैन ने तत्काल प्रभाव से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
उनकी नियुक्ति को रेल मंत्रालय ने 8 फरवरी को मंजूरी दी थी।
आईआरसीटीसी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि यह नियुक्ति 1,80,000-3,20,000 रुपये के वेतनमान में तत्काल आधार पर की गई है। इसमें कहा गया है कि जैन 31 दिसंबर, 2026 को अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, पदभार संभालेंगे। आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और एमडी का पूर्णकालिक प्रभार संभालने से पहले, जैन उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी का पद जनवरी 2021 से महेंद्र प्रताप माल के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था।