फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samsung Xiaomi like mobile companies Accused Of Collusion With Amazon Flipkart cci report says against consume

CCI: सैमसंग-शायोमी जैसी कंपनियों की अमेजन-फ्लिपकार्ट से सांठगांठ? सीसीआई ने बताया उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ

Sun, 15 Sep 2024 11:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

मोबाइल कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर विश्वास विरोधी कानून का उल्लंघन कर रहीं हैं। इस मामले में प्रतिस्पर्धा आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Samsung Xiaomi like mobile companies Accused Of Collusion With Amazon Flipkart cci report says against consume
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लगे आरोप - फोटो : एएनआई

विस्तार

सैमसंग, शायोमी और कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ कथित सांठगांठ का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोबाइल कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर विश्वास विरोधी कानून का उल्लंघन कर रहीं हैं। इस मामले में प्रतिस्पर्धा आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन-फ्लिपकार्ट पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच के दौरान पाया कि अमेजन और फ्लिपकार्ट ने स्थानीय प्रतिस्पर्धी कानून का उल्लंघन किया है और चुने हुए बिक्रीकर्ताओं के उत्पादों को लिस्टिंग में प्राथमिकता दी और साथ ही उत्पादों पर छूट देकर अन्य कंपनियों को नुकसान पहुंचाया। प्रतिस्पर्धा आयोग की रिपोर्ट में अमेजन पर आरोप है कि उसने पांच कंपनियों- सैमसंग, शायोमी, मोटोरोला, रीयलमी और वन प्लस को फायदा पहुंचाया और इन कंपनियों के एक्सक्लूसिव फोन्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कराया। इस तरह अमेजन ने प्रतिस्पर्धा कानून का खुला उल्लंघन किया। 
विज्ञापन


वहीं सीसीआई ने फ्लिपकार्ट पर आरोप लगाया कि इसने सैमसंग, शायोमी, मोटोरोला, वीवो, लिनोवो और रीयलमी जैसी कंपनियों के उत्पादों को लिस्टिंग आदि में प्राथमिकता के साथ ही इनके उत्पादों पर छूट दी। सीसीआई का कहना है कि यह मुक्त और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के नियम के खिलाफ है, साथ ही यह उपभोक्ताओं के हितों के भी खिलाफ है। अभी तक इस मामले में शामिल किसी भी मोबाइल कंपनी और न ही अमेजन या फ्लिपकार्ट की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छोटे दुकानदारों को हो रहा नुकसान
सीसीआई की ताजा रिपोर्ट अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए झटका साबित हो सकती है क्योंकि ये कंपनियां पहले ही छोटे दुकानदारों की नाराजगी का सामना कर रही हैं। छोटे दुकानदारों का कहना है कि ये कंपनियां भारत के खुदरा बाजार में अपना स्वामित्व स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। दुकानदारों का आरोप है कि कंपनियां अपने एक्सक्लूसिव फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स को उपलब्ध करा रही हैं, इससे ग्राहक जब उनकी दुकान पर आते हैं तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। ऐसे में वे ऑनलाइन ही मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स की खरीददारी कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed