फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samsung India to lay off over 200 executives with business slowing down

Layoffs: त्योहारों से पहले टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी में छंटनी, दावा- 200 लोगों की गई नौकरी

Wed, 11 Sep 2024 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह छंटनी मोबाइल फोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और सहायक कार्यों से जुड़े कारोबार में होगी। अंदेशा है कि कुल प्रबंधकीय कार्यबल में लगभग 9 से 10% तक की छंटनी होगी। खबर है कि करीब 200 लोग इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Samsung India to lay off over 200 executives with business slowing down
सैमसंग में छंटनी - फोटो : Freepik

विस्तार

लागत कम करने के लिए कोरियाई कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में 200 अधिकारियों सहित 1,000 की छंटनी की योजना बना रही है। देश में इसके 25,000 कर्मचारी हैं। मांग में कमी के कारण इसकी बिक्री पर असर हो रहा है। इससे सैमसंग ने नई भर्तियां भी बंद कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह छंटनी मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेस और अन्य में होगी। सैमसंग के भारत में 2,000 अधिकारी हैं। यानी 10 फीसदी अधिकारियों की छंटनी हो सकती है। कंपनी के चेन्नई कारखाने के कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इससे त्योहारी सीजन में फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टीवी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यह अभी भी अपनी क्षमता का केवल 50-80 फीसदी ही उत्पादन कर पा रही है।  

विज्ञापन


और बढ़ सकती है छंटनी की संख्या
सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग परिचालन का पुनर्गठन कर रही है। इसमें कुछ सेक्शन का विलय हो सकता है। ऐसा होता है तो छंटनी की संख्या और बढ़ सकती है। इसका अंतिम निर्णय दिवाली के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन


विदेश में 30 फीसदी तक कटौती
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कुछ विभागों में अपने विदेशी कर्मचारियों में से 30% तक की कटौती कर रही है। सहायक कंपनियों को बिक्री और विपणन में 15 फीसदी और प्रशासनिक विभाग में 30 फीसदी कर्मचारी कम करने का निर्देश दिया है। यह योजना इस साल के अंत तक लागू की जाएगी। इसका असर अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका में नौकरियों पर पड़ेगा। सैमसंग के पास 2023 के अंत तक 267,800 कर्मचारी थे। कंपनी का मुख्य कारोबार चिप का है। पिछले साल इसका मुनाफा 15 साल के निचले स्तर पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन में जमकर हुआ था इजाफा
सैमसंग इंडिया का कारोबार पिछले कुछ वर्षों में जब दो अंकों से ज्यादा बढ़ा तो जूनियर और मध्य स्तर के कर्मचारियों का वेतन भी जबरदस्त बढ़ा दिया गया। यह उद्योग की तुलना में दोगुना हो गया था।

सैमसंग इंडिया में जारी है हड़ताल

छंटनी की यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब सैमसंग के चेन्नई कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी लगातार तीसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे त्योहारी सीजन से पहले टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन का उत्पादन प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी क्षमता के लगभग 50-80% उत्पादन के साथ संयंत्र को चलाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed