फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sam altman returns as openai board member after probe finds he wrongly fired chatgpt

Sam Altman: ओपनएआई के बोर्ड में सैम आल्टमैन की वापसी, कुछ महीने पहले 'गलत तरीके' से नौकरी से निकाला गया था

Sat, 09 Mar 2024 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Mar 2024 08:53 AM IST
सार

कंपनी ने बयान जारी कर ये भी बताया है कि आंतरिक जांच में पता चला है कि सैम आल्टमैन को गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया था। आल्टमैन के साथ तीन अन्य लोगों को भी ओपनएआई के बोर्ड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
sam altman returns as openai board member after probe finds he wrongly fired chatgpt
सैम आल्टमैन - फोटो : Social Media

विस्तार

सैम आल्टमैन की एआई कंपनी ओपनएआई के बोर्ड में वापसी हो गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कुछ महीने पहले ही सैम आल्टमैन को ओपनएआई के बोर्ड और सीईओ पद से नाटकीय घटनाक्रम के तहत हटा दिया गया था। हालांकि काफी हंगामे के बाद सैम आल्टमैन की ओपनएआई के सीईओ पद पर फिर से वापसी हुई और अब बोर्ड में भी आल्टमैन की वापसी हो गई है। 
विज्ञापन


सैम आल्टमैन के साथ इन तीन को भी ओपनएआई बोर्ड में किया गया शामिल
कंपनी ने बयान जारी कर ये भी बताया है कि आंतरिक जांच में पता चला है कि सैम आल्टमैन को गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया था। आल्टमैन के साथ तीन अन्य लोगों को भी ओपनएआई के बोर्ड में शामिल किया गया है। इनमें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के पूर्व सीईओ सु डेसमंड हेलमेन, सोनी एंटरटेनमेंट के पूर्व अध्यक्ष निकोल सेलिगमेन और इंस्टाकार्ट के सीईओ फिजी सिमो शामिल हैं। ओपनएआई के बोर्ड में पहले से ही एक्स-सेल्सफोर्स के सह-सीईओ ब्रेट टेलर और अमेरिका के पूर्व वित्त सचिव लैरी सुमर्स भी शामिल हैं, जिन्हें नवंबर 2023 में ही बोर्ड में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


बीते साल सैम आल्टमैन को नौकरी से निकाल दिया था
बीते साल नवंबर में ओपनएआई के बोर्ड सदस्यों ने ओपनएआई कंपनी के संस्थापक सैम आल्टमैन को ही सीईओ पद से हटा दिया था। कंपनी ने बयान जारी कर इसकी वजह बताई थी कि बोर्ड के सदस्यों को सैम आल्टमैन पर भरोसा नहीं है। साथ ही बोर्ड सदस्यों और आल्टमैन के बीच संवाद की भी कमी का हवाला दिया गया था। हालांकि सैम आल्टमैन को अचानक से सीईओ पद से हटाने पर काफी हंगामा हुआ और कंपनी के कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी नौकरी छोड़ दी। साथ ही बड़ी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों ने भी आल्टमैन के समर्थन में नौकरी छोड़ने की चेतावनी दे दी थी। ऐसे में ओपनएआई की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने स्थिति को संभाला और ओपनएआई के बोर्ड में ऑब्जर्वर की भूमिका हासिल की। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला ने सैम आल्टमैन की कंपनी में वापसी में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनएआई ने ही चैटजीपीटी को बाजार में लाकर सनसनी मचा दी थी और कुछ ही दिनों में चैटजीपीटी चैटबॉट के 10 लाख से ज्यादा यूजर हो गए थे। यही वजह है कि सैम आल्टमैन को पद से हटाने की पूरी दुनिया में चर्चा हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed