{"_id":"5ef51500786a6779d80ce997","slug":"sales-of-houses-in-seven-cities-may-fall-by-81-ncr-declines-by-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"81% घट सकती है सात शहरों में मकानों की बिक्री, एनसीआर में 83% की भारी गिरावट","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
81% घट सकती है सात शहरों में मकानों की बिक्री, एनसीआर में 83% की भारी गिरावट
Fri, 26 Jun 2020 02:50 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग सोसाइटी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संकट और लॉकडाउन के कारण अप्रैल-जून, 2020 के दौरान मकानों की बिक्री 83 फीसदी घटकर 2,100 इकाई रहने का अनुमान है। 2019 की समान अवधि में दिल्ली-एनसीआर में कुल 12,640 मकान बिके थे।
विज्ञापन
संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य अवधि में सात बड़े शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में मकानों की बिक्री 81 फीसदी घटकर 12,740 इकाई रह सकती है। 2019 की अप्रैल-जून के दौरान इन शहरों में कुल 68,600 मकान बिके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में एमएमआर में मकानों की बिक्री 83 फीसदी घटकर 3,620 इकाई, बंगलूरू में 77 फीसदी घटकर 2,990 इकाई, पुणे में 79 फीसदी घटकर 2,160 इकाई, हैदराबाद में 85 फीसदी घटकर 660 इकाई, चेन्नई में 84 फीसदी घटकर 480 इकाई और कोलकाता में 79 फीसदी घटकर 730 इकाई रह सकती है।
विज्ञापन
नए मकानों के लॉन्च में भी 98 फीसदी गिरावट
एनारॉक के मुताबिक, इस अवधि में नए मकानों की लॉन्च 98 फीसदी गिरकर 1,390 इकाई रहने का अनुमान है। पिछले साल समान अवधि में 69,000 नए मकान लॉन्च किए गए थे। एनारॉक चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, इस तिमाही में ज्यादातर समय लॉकडाउन रहा। इस कारण मकानों की बिक्री और लॉन्च में भारी गिरावट का अनुमान पहले से था। लॉकडाउन के कारण निर्माण गतिविधियां पूरी तरह ठप थीं। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब कई डेवलपर्स डिजिटल बिक्री क्षमता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन