फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saab setting up manufacturing facility for Carl-Gustaf weapon system in India

Defence: अब भारत में ही बनेगी कार्ल गुस्ताफ राइफल, स्वीडन की कंपनी साब स्थापित करेगी निर्माण संयंत्र

Sat, 11 Feb 2023 06:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 11 Feb 2023 06:21 PM IST
सार

Defence: साब इंडिया टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मैट्स पामबर्ग ने कहा कि साब भारतीय उप-आपूर्तिकर्ताओं के साथ भी साझेदारी करेगा और संयंत्र में विनिर्मित प्रणालियां 'मेक इन इंडिया' की जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करेंगी।  

विज्ञापन
Saab setting up manufacturing facility for Carl-Gustaf weapon system in India
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वीडन की रक्षा कंपनी साब ने शनिवार को घोषणा की है कि वह कार्ल-गुस्ताफ रिकॉइललेस राइफलों का निर्माण भारत में ही करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है जो भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मैन-पोर्टेबल मल्टी-रोल हथियार प्रणाली के उत्पादन में मदद करेगी। 

विज्ञापन

साब इंडिया टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मैट्स पामबर्ग ने कहा कि साब भारतीय उप-आपूर्तिकर्ताओं के साथ भी साझेदारी करेगा और संयंत्र में विनिर्मित प्रणालियां 'मेक इन इंडिया' की जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करेंगी।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम रक्षा क्षमता के लिए भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर' दृष्टिकोण को सक्षम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए साब भारत में कार्ल गुस्ताफ के लिए विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पामबर्ग ने कहा कि यह सुविधा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कार्ल-गुस्ताफ एम 4 के उत्पादन के साथ-साथ दुनिया भर में सिस्टम के उपयोगकर्ताओं के लिए घटकों का समर्थन करेगी।  


कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि कार्ल-गुस्ताफ एम 4 एक मानव-पोर्टेबल बहु-भूमिका हथियार प्रणाली है। यह गोला-बारूद प्रकारों की अपनी विस्तृत शृंखला के जरिए उच्च सामरिक लचीलापन प्रदान करती है। "यह बेहद हल्के वजन (सात किलोग्राम से कम) का है। 


साब ने कहा कि वह 13 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होने वाली पांच दिवसीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी एयरो इंडिया 2023  के दौरान अपने उत्पादों और समाधानों की एक शृंखला का प्रदर्शन करेगा।   पामबर्ग ने कहा, “एयरो इंडिया 2023 में हम अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे जो रक्षा व सुरक्षा योजना, तैनाती और भविष्य की बल तत्परता को बदल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed