फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russias richest lose 32 billion dollar as president Putin accelerates Ukraine crisis know all details here

Russia Ukraine Crises: युद्ध के हालात रूसी अरबपतियों पर भारी, देश के सबसे अमीर लोगों ने गंवा दिए 32 अरब डॉलर

Wed, 23 Feb 2022 05:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

Russias Richest Lose 32 Billion Dollar: यूक्रेन के साथ जारी तनाव के चलते रूस के अरबपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 2022 की शुरुआत से अब तक देश के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 32 अरब डॉलर तक घट गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 शीर्ष अरबपतियों की वर्तमान में कुल संपत्ति 343 अरब डॉलर है, जो साल के अंत में 375 अरब डॉलर थी। 
 

विज्ञापन
Russias richest lose 32 billion dollar as president Putin accelerates Ukraine crisis know all details here
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव की स्थिति देश के अमीरों के लिए जी का जंजाल बन गई है। इस तनाव की वजह से रूस के अरबपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के साथ विवाद के चलते 2022 की शुरुआत के बाद से इनकी संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी आई है।

विज्ञापन


बाजार में उथल-पुथल भरा माहौल
रिपोर्ट के अनुसार, नुकसान झेलने वाले अधिकांश रूसी अरबपतियों के पास रूस की कमोडिटीज फर्मों में ऑनरशिप स्टेक्स है। जबकि, इस विवाद के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है और इन सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। पुतिन के पूर्वी यूक्रेन के शहरों दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद अमेरिका समेत अन्य देशों की ओर से लागू किए गए प्रतिबंधों के कारण सोमवार और मंगलवार को बाजारों में हाहाकार मच गया और निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का असर
गौरतबल है कि पश्चिमी देशों ने मंगलवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को निरस्त करना, सरकरी बॉन्ड्स में ट्रेडिंग बंद करना, एसेट फ्रीज करना और अमीरों पर ट्रैवल बैन लगाना शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन नुकसान उठाने वाले रूसी अरबपतियों में शामिल गेनेडी टाइमचेंको की नेटवर्थ में इस साल एक तिहाई कमी आई है। उन्हें सोमवार को ब्रिटेन ने प्रतिबंधित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 शीर्ष अरबपतियों को बड़ा नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया कि अरबपतियों की सूची को संपत्ति सूची के अनुसार, रूस के 23 शीर्ष अरबपतियों की वर्तमान में कुल संपत्ति 343 अरब डॉलर है, जो साल के अंत में 375 अरब डॉलर थी। ब्रिटेन की ओर से जारी प्रतिबंध सूची में 65 वर्षीय बॉरिस रोटेनबर्ग और उनके 48 वर्षीय भतीजे आईगोर भी हैं, जिनके परिवारों ने गैस-पाइपलाइन निर्माण फर्म स्टोरीगेजमोंटाज में निवेश कर दौलत बनाई है। यहां बता दें कि आईगोर के पिता रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पूर्व जूडो स्पैरिंग भागीदारों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed