फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia Ukraine war: United Nations cuts India growth rate by 2.1 percent, inflation will increase rapidly in India

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: संयुक्त राष्ट्र ने भारत की वृद्धि दर 2.1 फीसदी घटाई, भारत में तेजी से बढ़ेगी महंगाई

Fri, 25 Mar 2022 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Mar 2022 06:02 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण भारत को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही व्यापार प्रतिबंधों, खाद्य महंगाई, सख्त नीतियों और वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता की चिंता जैसे कारक भी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: United Nations cuts India growth rate by 2.1 percent, inflation will increase rapidly in India
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के पड़ने वाले असर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 2021-22 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को दो फीसदी घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है। पहले वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण भारत को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही व्यापार प्रतिबंधों, खाद्य महंगाई, सख्त नीतियों और वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता की चिंता जैसे कारक भी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही उसने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ते जोखिम को देखते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया है। 
विज्ञापन


इस साल रूस में गहरी मंदी की आशंका
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस इस साल गहरी मंदी का सामना कर सकता है जबकि पश्चिमी यूरोप और मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों की वृद्धि दर भी सुस्त पड़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रूस की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है, जबकि पहले इसके 2.% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टो नियमों को कड़ा बनाएगा केंद्र, फाइनेंस बिल में होगा सुधार
सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह क्रिप्टोकरेंसी के नियमों को कड़ा करेगी ताकि इसमें किसी भी घाटे को सेट ऑफ न किया जा सके। इसके लिए वित्त मंत्रालय फाइनेंस बिल-2022 में सुधार करने का प्रस्ताव रखा है।


फाइनेंस बिल में सुधार के लिए लोकसभा सदस्यों के पास जो सर्कुलेट किया गया है, उसके मुताबिक, मंत्रालय वर्चुअल डिजिटल एसेट के घाटे के सेट ऑफ कॉलम से अन्य शब्द को निकाल देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed