फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee falls to all-time low by six paise, sugarcane sowing may decrease Business News in hindi

Business News: छह पैसे टूटकर सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा रुपया; घट सकती है गन्ने की बुवाई

Sat, 25 Nov 2023 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 06:32 AM IST
सार

सरकारी बीमा कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 20 फीसदी तक उछाल देखा गया। इस वजह से भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का शेयर 9.69 फीसदी बढ़कर 677.65 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Rupee falls to all-time low by six paise, sugarcane sowing may decrease Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 6 पैसे टूटकर सार्वकालिक निचले स्तर 83.40 पर बंद हुआ। आयातकों में डॉलर की मजबूत मांग और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी से रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 83.33 के स्तर पर खुली। दिन के कारोबार में यह 83.33 से 83.40 के दायरे में रही। बृहस्पतिवार को रुपया 83.34 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


नौ फीसदी घट सकता है गन्ना उत्पादन
कमजोर मानसून के कारण कम बुवाई होने से गन्ने के उत्पादन में गिरावट की आशंका है। सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में गन्ना उत्पादन 9.3 फीसदी घटकर 44.5 करोड़ टन रहने का अनुमान है। एक साल पहले यह 11.6 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 49 करोड़ टन रहा था। चीनी वर्ष अक्तूबर से सितंबर तक चलता है।
विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, चालू मानसून में कम बारिश के कारण गन्ने की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है। साथ ही गन्ने के ज्यादा फसल को इथेनॉल उत्पादन के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। इससे चीनी उत्पादन के लिए उपलब्ध मात्रा कम हो गई है। इस कारण चीनी उत्पादन और इसके निर्यात पर ज्यादा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना उत्पादन वाले प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश व कर्नाटक में कम बारिश से बुवाई घटी है। गन्ने के कुल उत्पादन की करीब 83 फीसदी खेती महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में होती है। सरकार ने पहले अग्रिम अनुमान में गन्ने की पैदावार 43.48 करोड़ टन रहने की बात कही है। उत्तर प्रदेश में उत्पादन 7.4 फीसदी घटकर 20.77 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

सरकारी बीमा कंपनियों के शेयर 20 फीसदी तक चढ़े
सरकारी बीमा कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 20 फीसदी तक उछाल देखा गया। इस वजह से भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का शेयर 9.69 फीसदी बढ़कर 677.65 रुपये पर पहुंच गया। न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 209 रुपये के पार बंद हुआ। इसके साथ ही एलआईसी की पूंजी एक दिन में 37,855 करोड़ बढ़कर 4.28 लाख करोड़ रुपये हो गई।

न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। 5 दिन में इसमें 36 फीसदी की तेजी आई है। जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में भी 16.70 फीसदी की तेजी आई और यह 307 रुपये के पार बंद हुआ। हालांकि, दिन में यह 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ एक साल के उच्च स्तर 316 रुपये तक पहुंच गया था। इन शेयरों में तेजी इसलिए आई क्योंकि इसमें जनता की हिस्सेदारी काफी कम है।

पावर ग्रिड पर 5.42 लाख रुपये जुर्माना
बीएसई व एनएसई ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर 5.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कंपनी के निदेशक मंडल में एक महिला समेत जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं करने पर लगाया गया। कंपनी को 21 नवंबर को नोटिस मिला। 

सोना सस्ता, चांदी के दाम 200 रुपये घटे
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये घटकर 62,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी भी 200 रुपये सस्ती होकर 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। वैश्विक बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,992 डॉलर प्रति औंस रहा।


पीएनबी हाउसिंग 3,500 करोड़ जुटाएगी
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एनसीडी के जरिये 3,500 करोड़ जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया, यह फंड कई चरणों में अगले छह माह में जुटाया जाएगा। इससे कारोबार को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed