{"_id":"67ab2f9906d18f25780f4396","slug":"rupee-ends-63-paise-higher-at-86-82-against-us-dollar-logs-highest-one-day-gain-in-2-years-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rupee vs Dollar: रुपये में दो साल में दिन में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे बढ़कर 86.82 पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rupee vs Dollar: रुपये में दो साल में दिन में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे बढ़कर 86.82 पर
Tue, 11 Feb 2025 04:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:38 PM IST
सार
Rupee vs Dollar: विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, 88 के स्तर के करीब पहुंचने के एक दिन बाद मंगलवार को आई तेज बढ़त आई। यह विश्वव्यापी टैरिफ युद्ध की चिंताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर मुद्रा बाजार का परिणाम है।
विज्ञापन
डॉलर बनाम रुपया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के समर्थन से मंगलवार को रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, 88 के स्तर के करीब पहुंचने के एक दिन बाद मंगलवार को आई तेज बढ़त आई। यह विश्वव्यापी टैरिफ युद्ध की चिंताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर मुद्रा बाजार का परिणाम है।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.45 पर खुला और कारोबार के दौरान 86.61 के उच्चतम स्तर को छू गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 86.82 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 63 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
विज्ञापन
घरेलू इकाई ने इससे पहले 3 मार्च, 2023 को अपनी सबसे बड़ी एकल-दिवसीय बढ़त दर्ज की थी, जब यह पिछले सत्र से 63 पैसे बढ़ी थी।
सोमवार को रुपया पहले हाफ में 45 पैसे गिरकर 88 डॉलर के करीब पहुंच गया था। लेकिन दूसरे हाफ में इसमें नाटकीय उछाल आया और यह 87.45 पर बंद हुआ। संभवतः RBI की ओर से बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री ने रुपये को अब तक के सबसे निचले स्तर से उबरने में मदद की।