फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rudrasagar well gas leak now under control, ONGC issues statement

ONGC: रुद्रसागर कुएं का गैस रिसाव अब नियंत्रण में, ओएनजीसी ने जारी किया बयान

Sat, 21 Jun 2025 07:51 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

ओएनजीसी ने दावा किया है कि असम के शिवसागर जिले में कच्चे तेल के कुएं से हो रहे गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है। कंपनी ने कहा है कि सारी कार्रवाई सुरक्षा गारंटी के साथ की जा रही है। 12 जून को रुद्रसागर तेल क्षेत्र के एक कुएं नंबर आरडीएस-147ए  से गैस रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद आसपास के निवासियों को स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
Rudrasagar well gas leak now under control, ONGC issues statement
ONGC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कई दिनों से असम में तेल के कुएं से हो रहे गैस रिसाव को नियंत्रण करने में कामयाबी मिली है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने यह दावा किया है। कंपनी ने कहा है कि गैस का प्रवाह दर काफी कम हो गया है। यह रिसाव 12 जून को रुद्रसागर तेल क्षेत्र के एक कुएं नंबर आरडीएस-147ए  से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indigo: ईंधन की कमी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने 'फ्यूल मेडे' संदेश भेजा; विमान बंगलूरू डायवर्ट
विज्ञापन


सीयूडीडी प्रेशर कंट्रोल की टीम शुक्रवार पर घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने ओएनजीसी टीमों की कार्रवाइयों की समीक्षा की। ओएनजीसी ने कहा कि विशेषज्ञों ने अब तक अपनाई गई रणनीति और क्रियान्वयन पर अपनी सहमति व्यक्त की है। कुएं के सुरक्षित प्रबंधन के लिए ओएनजीसी के दृष्टिकोण की प्रभावशीलता की पुष्टि की है। अगले चरण की कार्रवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएनजीसी ने दी सुरक्षा की गारंटी 

ओएनजीसी ने कहा कि कुएं से ट्यूबलरों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए चौबीसों घंटे जल कंबलिंग जारी है। इसके अलावा पास की नदी के बाढ़ स्तर की निगरानी की जा रही है। हम यह पूरी तरह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी कार्य पर्यावरण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप हो। कंपनी ने आगे कहा कि राहत शिविर में सभी जरूरतमंदों की सहायता के लिए चिकित्सक उपलब्ध हैं। 

गैस रिसाव से स्थानांतरित हुए लोग 

12 जून को शिवसागर जिले के बारीचुक भटियापार में ओएनजीसी के कुएं नंबर आरडीएस-147ए में सर्विसिंग ऑपरेशन के दौरान गैस विस्फोट की घटना हुई थी। कुएं से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को वहां से स्थानांतरित कर दिया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को इस कुएं को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed