फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RSS swadeshi jagran manch calls TikTok anti national urges PM Narendra Modi to ban app

संघ और स्वदेशी जागरण मंच ने टिकटॉक पर प्रतिबंध की मांग की, बताया- देशद्रोहियों का अड्डा

Sun, 14 Jul 2019 06:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 14 Jul 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
RSS swadeshi jagran manch calls TikTok anti national urges PM Narendra Modi to ban app
TikTok (Symbolic)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टिकटॉक ( TikTok ) और हेलो ( Helo ) जैसी चीनी सोशल मीडिया एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका मानना है कि यह दोनों चीनी सोशल मीडिया एप 'राष्ट्रविरोधी' तत्वों का अड्डा बन गए हैं। 

विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने दोनों एप को लेकर संगठन की चिंताएं रेखांकित की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों एप भारत के युवाओं के 'निहित हितों' से प्रभावित होने का माध्यम बन रहे हैं। महाजन ने कहा कि, हाल के सप्ताहों में 'टिकटॉक' राष्ट्रविरोधी सामग्री का अड्डा बन गया है, जिसे एप पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है जो हमारे समाज के तानेबाने को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग को भी लिखे थे पत्र

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'हेलो' एप द्वारा अन्य सोशल मीडिया मंचों पर 11 हजार से अधिक विरूपित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए सात करोड़ रुपये का भुगतान करने का पता चला है। उन्होंने कहा, 'इन विज्ञापनों में से कुछ में वरिष्ठ भारतीय नेताओं की विरूपित की गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वयं पिछले आम चुनावों के दौरान इन चिंताओं को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में उत्पन्न हो सकती हैं सामाजिक उथल-पुथल

उनकी मांग है की गृह मंत्रालय देश में 'टिकटॉक' और 'हेलो' सहित अन्य चीनी एप पर प्रतिबंध लगाए। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक ने दावा किया कि 'टिकटॉक' और चीन सरकार के हस्तक्षेप के गठजोड़ का इस्तेमाल भारतीय नागरिकों के निजी जीवन तक पहुंच बनाने और देश में 'सामाजिक उथल-पुथल उत्पन्न करने' के लिए किया जा सकता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed