{"_id":"66827c4d30b183dc8001ebe8","slug":"rs-2000-notes-97-87-returned-rs-7-581-crore-worth-notes-still-with-public-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 Notes: 97.87% दो हजार रुपये के नोट बैकिंग प्रणाली में वापस लौटे, अब लोगों के पास बचे ₹7,581 करोड़ के नोट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2000 Notes: 97.87% दो हजार रुपये के नोट बैकिंग प्रणाली में वापस लौटे, अब लोगों के पास बचे ₹7,581 करोड़ के नोट
Mon, 01 Jul 2024 03:22 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:22 PM IST
सार
2000 Notes: 9 अक्टूबर 2023 से, RBI के इश्यू कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से 2000 रुपये के बैंकनोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा लोग देश के भीतर किसी भी डाकघर से इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2000 रुपये के बैंक नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार रुपये के बैंक नोटों में से 97.87 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही जनता के पास बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 19 मई, 2023 को कारोबार के बंद होने के बाद प्रचलन में रहे 2000 रुपये के बैंकनोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 28 जून, 2024 को कारोबार के बंद होने पर घटकर 7,581 करोड़ रुपये रह गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, "इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।' 2000 रुपये के बैंकनोटों को जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। 2000 रुपये के बैंकनोटों के आदान-प्रदान की सुविधा 19 मई, 2023 से रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
9 अक्टूबर 2023 से, RBI के इश्यू कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से 2000 रुपये के बैंकनोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा लोग देश के भीतर किसी भी डाकघर से इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2000 रुपये के बैंक नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इन नोटों को जमा करने या बदलने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। 2000 रुपये के बैंक नोट नवंबर 2016 में उस समय चलन में रहे 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से बाहर करने के बाद पेश किए गए थे।