फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Efforts to reduce expenditure in railways started, these allowances will be revised

Rising Expenses: रेलवे में खर्च घटाने की कवायद शुरू, भत्तों व ईंधन समेत इन मदों में होगी कटौती

Fri, 02 Sep 2022 08:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 02 Sep 2022 08:34 PM IST
सार

Rising Expenses: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के खर्चे में 37.9%, उत्तर रेलवे में 35.3%, दक्षिण मध्य रेलवे में 34.8%, दक्षिण पश्चिम रेलवे में 33.1%, उत्तर पश्चिम रेलवे में 29%, पश्चिम रेलवे में 28% और उत्तर मध्य रेलवे में 27.3% की वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Efforts to reduce expenditure in railways started, these allowances will be revised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कर्मचारियों पर लगातार बढ़ रहे खर्च से चिंतित रेलवे बोर्ड ने अपने सातों जोनों को कर्मचारियों के ओवरटाइम, रात की ड्यूटी व यात्रा, ईंधन और रखरखाव खर्चों की समीक्षा करने को कहा है। 

विज्ञापन

रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई एक त्रैमासिक समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि रेलवे के सातों जोन में सामान्य संचालन व्यय (Ordinary Working Expenses, OWE) में वर्तमान वित्तीय वर्ष में मई महीने तक पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले औसतन 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इन जोन्स में इस मद में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के खर्चे में 37.9%, उत्तर रेलवे में 35.3%, दक्षिण मध्य रेलवे में 34.8%, दक्षिण पश्चिम रेलवे में 33.1%, उत्तर पश्चिम रेलवे में 29%, पश्चिम रेलवे में 28% और उत्तर मध्य रेलवे में 27.3% की वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार एजेंसी के एक सवाल के जवाब में रेलवे ने कहा कि बजट अनुमानों में 2022-23 के लिए कुल परिचालन खर्च 2.32 लाख करोड़ रुपये है। चूंकि खातों का ऑडिट होना बाकी है, संबंधित आंकड़े फिलहाल अस्थायी (Provisional) हैं। 

रेलवे की ओर से कहा गया है कि उसने वित्त मंत्रालय की ओर से परिचालित की गई व्यय नियंत्रण और प्रबंधन उपायों के आधार पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभिन्न मोर्चों पर खर्चों को कम करने के लिए मंथन किया जा रहा है और जरूरी उपाय लागू किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed