{"_id":"62dac782fc0c4571b76652ac","slug":"ril-q1-results-reliance-india-ltd-s-profit-increased-retail-and-jio-also-in-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"RIL Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा बढ़ा, रिटेल और जियो भी फायदे में","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RIL Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा बढ़ा, रिटेल और जियो भी फायदे में
Sat, 23 Jul 2022 10:29 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:29 AM IST
सार
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध मुनाफा भी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी के मुनाफे में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पहली तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 46.3% की वृद्धि के साथ 17,955 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,273 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 54.5% बढ़कर 223,113 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 144,372 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी ने मार्च में खत्म हुई तिमाही में 211,887 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल के आंकड़े भी शानदार
रिलायंस रिटेल के नतीजों में शानदार हरियाली दिख रही है। जून तिमाही में ग्रॉस रेवेन्यू 58,554 करोड़ रुपये था, जिसमें पूर्व की तुलना में 51.9% की वृद्धि की गई है। इस तिमाही में शुद्ध लाभ 2,061 करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की तुलना में 114.2% अधिक थी।
विज्ञापन
रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये हुआ
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी के मुनाफ में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय जून 2022 को समाप्त तिमाही में लगभग 21.5 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये हो गई है। जियो की पहली तिमाही का परिणाम ऐसे समय आया है जब दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं की शुरुआत करने की दहलीज पर खड़ी है।
देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होनी है। इसमें कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को बिक्री के लिये रखा जाएगा।
रिलायंस कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों को भू-राजनीतिक परिस्थियों ने बाधित किया है। दूसरी ओर, मांग में लगातार बढ़ोतरी हुई है और उत्पादों की मार्जिन में बेहतरी देखी गई है। कच्चे तेल के बाजार में उथल-पुथल के साथ ही माल की ढुलाई की लागत के बढ़ने से कई चुनौतियों के बावजूद कंपनी के O2C व्यवसाय ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।