फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retirement life: Make life interesting after retirement, know what financial advisors say

Retirement life: सेवानिवृत्ति के बाद ऐसे दिलचस्प बनाएं जीवन, जानिए क्या कहते हैं आर्थिक सलाहकार

Mon, 06 Nov 2023 06:54 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 06:54 PM IST
सार

आपके पास कुछ योजना होनी चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद आप क्या करेंगे। याद रखें, सेवानिवृत्त होने के बाद आपके पास अचानक बहुत समय होता है और बिताने के तरीके कम। इसे दिलचस्प बनाने के लिए जरूरी है कि आपके पास किसी न किसी प्रकार का शौक या उद्देश्य होना चाहिए।

विज्ञापन
Retirement life: Make life interesting after retirement, know what financial advisors say
रिटायरमेंट - फोटो : PIXABAY

विस्तार

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से भारतीयों में जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष तक पहुंच गई है। आधिकारिक आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। ऐसे लोग भी हैं, जो अपने 80 और 90 के दशक में भी अच्छा जीवन जी रहे हैं। मेरे मित्र के पिता 35 वर्षों तक काम करने के बाद हाल ही में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें लगता है कि सेवानिवृत्ति उबाऊ होने वाली है। हालांकि, अगर आप आर्थिक रूप से तैयार हैं तो सेवानिवृत्ति के बाद अपना जीवन दिलचस्प बना सकते हैं। इसके कई तरीके हैं..
विज्ञापन


कोई शौक या उद्देश्य का होना जरूरी
आपके पास कुछ योजना होनी चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद आप क्या करेंगे। याद रखें, सेवानिवृत्त होने के बाद आपके पास अचानक बहुत समय होता है और बिताने के तरीके कम। इसे दिलचस्प बनाने के लिए जरूरी है कि आपके पास किसी न किसी प्रकार का शौक या उद्देश्य होना चाहिए। संभव हो तो आप कुछ और वर्षों तक काम करना जारी रख सकते हैं। अपना समय किसी ऐसे संगठन को दे सकते हैं, जिसके साथ आप जुड़े हुए हों।
विज्ञापन


अपनी उम्र के लोगों से मिलें, नए दोस्त बनाएं
अगर आप किसी शहर में रहते हैं तो संभावना है कि आप जिस आवासीय कॉलोनी में रहते हैं, वहां वरिष्ठ नागरिक मंच होगा। आप इसके सदस्य बन सकते हैं। अपनी उम्र के अन्य लोगों की संगति में रहने से समान रुचियों वाले समूह का हिस्सा बनने में मदद मिल सकती है। अकेलापन महसूस करने के बजाय आपको नए दोस्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत और पुस्तकाें में रुचि बढ़ाएं
अपने पुरानी शौक को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। आप ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की संख्या देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे, जो सेवानिवृत्त होने के बाद खुद को मानसिक रूप से सक्रिय और व्यस्त रखने के लिए संगीत, नाटकों, पुस्तक क्लबों व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। कुछ लोग वंचित बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हैं।

अपनों के साथ समय बिताएं, मदद करें
अगर आप अपने बच्चों या माता-पिता के साथ रह रहे हैं, तो उनकी मदद के तरीके ढूंढ सकते हैं। कई दादा-दादी अपने पोते-पोतियों को लेने के लिए स्कूल के गेट पर कतार में खड़े होते हैं। इससे समान स्थिति वाले और लोगों को ढूंढने व नए दोस्त बनाने में मदद मिल सकती है। अगर आप अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करते हैं, तो आप उनकी दैनिक जरूरतों में मदद कर सकते हैं। उनके साथ उपयोगी समय बिता सकते हैं।

पसंदीदा जगहों पर घूमने जाएं, यात्रा करें
स्वस्थ हैं और वित्तीय रूप से समक्ष हैं तो अपनी पसंदीदा स्थानों की यात्रा का विचार कर सकते हैं। ऐसी बहुत टूरिस्ट कंपनियां हैं, जो सेवानिवृत्त लोगों की विशिष्ट आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझती हैं। यात्रा आपको समृद्ध करने के साथ संतुष्टि दे हो सकती है। यह समान रुचियों वाले लोगों से मुलाकात का भी अच्छा मौका होता है।


डीएलसी कैंपेन 2.0 के पहले हफ्ते में 16 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार किए गए
कैंपेन 2.0 के शुभारंभ के पहले सप्ताह के अंत तक 16 लाख से अधिक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) तैयार किए गए हैं। इन में से 9,500 पेंशनर्स 90 वर्ष से अधिक आयु के जबकि 1,09,000 पेंशन भोगी 80 से 90 वर्ष से आयु की बीच के हैं। ये पेंशनभोगी अपने घरों, स्थानों, कार्यालयों और शाखाओं से आराम से अपने डीएलसी जमा कर सकते हैं। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 01 से 30 नवंबर 2023 तक राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान 2.0 शुरू किया था। केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 'जीवन की आसानी' को बढ़ाने के लिए, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग बड़े पैमाने पर डीएलसी या जीवन प्रमाण को बढ़ावा दे रहा है। 2014 में, बायोमेट्रिक उपकरणों का उपयोग करके डीएलसी जमा करना शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed