फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail Inflation: Slight fall in retail inflation, but still above RBI's comfort level news in hindi

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में हल्की गिरावट, पर RBI के कंफर्ट लेवल से अब भी ऊपर

Tue, 12 Jul 2022 06:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 12 Jul 2022 06:49 PM IST
सार

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई दर मई महीने में 7.04 प्रतिशत रही थी वहीं पिछले साल जून में खुदरा महंगाई दर 6.26 प्रतिशत के स्तर पर थी।

विज्ञापन
Retail Inflation: Slight fall in retail inflation, but still above RBI's comfort level news in hindi
खुदरा महंगाई - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

खुदरा महंगाई दर हल्की गिरावट के साथ 7.01 प्रतिशत पर आ गई है। खुदरा महंगाई दर में यह गिरावट खाद्य पदार्थों की कीमतों में थोड़ी राहत मिलने के कारण आई है। हालांकि खुदरा महंगाई अब भी रिजर्व बैंक के कंफर्ट लेवल के ऊपर है। 

विज्ञापन


कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई दर मई महीने में 7.04 प्रतिशत रही थी वहीं पिछले साल जून में खुदरा महंगाई दर 6.26 प्रतिशत के स्तर पर थी। 

नेशनल स्टैटिसटिकल ऑफिस (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जून 2022 में 7.75 प्रतिशत रही जो पिछले महीने 7.97 प्रतिशत के लेवल पर थी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सरकार की ओर से देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को कहा गया है कि आरबीआई यह सुनिश्चित करे कि मुद्रास्फीति दोनों तरफ दो फीसदी के मार्जिन के साथ चार फीसदी पर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि इस साल जनवरी से देश में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के कंफर्ट लेवल (राहत के स्तर) छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

फिर बढ़ सकता है रेपो रेट

ऐसे में इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अगस्त की मौद्रिक नीति की बैठक में आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है। बीते दो माह में दो बार रेपो रेट में वृद्धि की जा चुकी है। वर्तमान में रेपो रेट 4.90% है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक यह बढ़कर 5.50% या उससे अधिक भी हो सकती है।


मई में औद्यौगिक उत्पादन 19.6 प्रतिशत बढ़ा

वहीं, 2022 के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों के अनुसार मई के महीने में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन या औद्योगिक उत्पादन में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मई 2022 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 20.6 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, माइनिंग उत्पादन की बात करें तो 10.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed