{"_id":"6200bf283ee83604903b81c7","slug":"retail-auto-sales-decreased-by-10-70-percent-in-january-this-year-fada-says-this-big-thing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fada Data: जनवरी में ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री घटी, पिछले साल के मुकाबले 10.70 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fada Data: जनवरी में ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री घटी, पिछले साल के मुकाबले 10.70 फीसदी की गिरावट
Mon, 07 Feb 2022 12:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:13 PM IST
सार
Retail Auto Sales Decreased in January 2022: जनवरी 2021 के मुकाबले ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री जनवरी 2022 में 10.70 प्रतिशत घट गई। आंकड़ों के अनुसार, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमश: 30 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दोपहिया वाहनों, पीवी और ट्रैक्टरों में क्रमशः 13 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
automobile
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री में कमी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि जनवरी 2021 के मुकाबले यह जनवरी 2022 में 10.70 प्रतिशत घट गई। बता दें कि एफएडीए भारत में ऑटोमोबाइल खुदरा उद्योग का एक शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है, जो पूरे भारत में 26,500 डीलरशिप का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
गिरावट की ये रही बड़ी वजह
एफएडीए द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमश: 30 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दोपहिया वाहनों, पीवी और ट्रैक्टरों में क्रमशः 13 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) की अनुपलब्धता लगातार समस्या पैदा कर रही है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) और विशेष रूप से भारी वाणिज्यिक वाहन (एचसीवी) अच्छा प्रदर्शन कर हैं।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों का प्रदर्शन खराब
रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण भारत में दोपहिया वाहनों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। पीवी इन्वेंट्री 8 से 10 दिनों के ऐतिहासिक निचले स्तर पर है, जबकि दोपहिया वाहनों की इन्वेंट्री खतरनाक स्तर से घटकर 25 से 30 दिनों तक हो गई है। एफएडीए की ओर से कहा गया है कि 25,000 किलोमीटर के नए राजमार्ग विकसित करने की सरकार की योजना से भारत के बुनियादी ढांचे के खर्च में और वृद्धि होगी और वाणिज्यिक खंड पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि साल-दर-साल कुल खुदरा बिक्री में 10.7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि तिपहिया और कॉमर्शियल व्हीकल 30 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ग्रीन सिग्नल दे रहे हैं।
विज्ञापन