फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank Of India RBI to Buy Rs 20000 Crore Under G-Sap 20 On July 8

RBI: जी-सैप 2.0 के तहत आठ जुलाई को होगी 20 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद

Tue, 06 Jul 2021 03:14 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 06 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

दूसरे चरण के सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 2.0) के तहत 20 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद आठ जुलाई को की जाएगी। 

विज्ञापन
Reserve Bank Of India RBI to Buy Rs 20000 Crore Under G-Sap 20 On July 8
RBI - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि दूसरे चरण के सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 2.0) के तहत 20 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद आठ जुलाई को की जाएगी। मालूम हो कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चार जून को घोषणा की थी कि बाजार को समर्थन देने के जी-सैप 2.0 कार्यक्रम के तहत 2021-22 की दूसरी तिमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार से खरीद करेगा।
विज्ञापन


पांच सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा आरबीआई
आरबीआई आठ जुलाई को बहु-प्रतिभूति नीलामी के जरिए विभिन्न परिपक्वता वाली पांच सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा। इसके लिए बहुआयामी मूल्य प्रणाली को अपनाया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि अलग-अलग प्रतिभूतियों की खरीद मात्रा के बारे में तय करने का अधिकार उसके पास आरक्षित होगा। कुल राशि के मुकाबले कम अथवा अधिक प्रतिभूतियों की खरीद का भी उसके पास अधिकार आरक्षित होगा। राशि को पूर्णांक में रखने के लिये ऐसा किया जा सकता है। नीलामी प्रक्रिया का परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। जी-सैप 2.0 के तहत 20,000 करोड़ रुपये की इससे अगली खरीद 22 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन


जी-सैप 1.0 के तहत 17 जून को हुई थी 40 हजार करोड़ की खरीद
इससे पहले आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 1.0) के तहत 40,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद की तीसरे चरण की घोषणा की थी। यह खरीद परिचालन 17 जून को हुआ । उल्लेखनीय है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रैल में कहा था कि आरबीआई जी-सैप 1.0 के तहत वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद खुले बाजार के जरिए परिचालित करेगा। इस प्रकार की 25,000 करोड़ रुपये की पहली नीलामी 15 अप्रैल और दूसरी 20 मई को 35,000 करोड़ रुपये की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed