फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reserve Bank Of India alerted people said that never share confidential banking information

आरबीआई: रिजर्व बैंक ने लोगों को किया सचेत, कहा- गोपनीय बैंकिंग जानकारी कभी न करें साझा

Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
सार

धोखाधड़ी की शिकायतों की समीक्षा के आधार पर आरबीआई ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा जानकारी या धोखे से दी गई गोपनीय जानकारी वित्तीय धोखाधड़ी की प्रमुख वजह है।

विज्ञापन
Reserve Bank Of India alerted people said that never share confidential banking information
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल के सालों में बढ़े डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों से चिंतित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) लोगों को सचेत करते हुए कहा कि वे कभी गोपनीय बैंकिंग जानकारी जैसे ओटीपी, सीवीवी आदि साझा न करें। साथ ही लोगों से सख्त साइबर नियमों का पालन करने की अपील की ताकि वे धोखाधड़ी का शिकार न हो सकें।

विज्ञापन


‘बीअवेयर-ए बुकलेट ऑन मॉडस ऑपरेंडी ऑफ फाइनेंशियल फ्रॉड’ शीर्षक से प्रकाशित बुकलेट में आरबीआई ने कहा कि धोखेबाज नए नए तरीकों का इस्तेमाल कर तकनीकी वित्तीय इकोसिस्टम से अनजान लोगों को धोखा दे रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई का गबन कर रहे हैं। बुकलेट में धोखेबाजों की मॉडस ऑपरेंडी, धोखाधड़ी वाले लेनदेन से एहतियात और डिजिटल हाइजीन की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी की शिकायतों की समीक्षा के आधार पर आरबीआई ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा जानकारी या धोखे से दी गई गोपनीय जानकारी वित्तीय धोखाधड़ी की प्रमुख वजह है। उसने लोगों से किसी को भी चाहे वह परिजन हो या दोस्त, गोपनीय जानकारी जैसे यूजर नाम, पासवर्ड, कार्ड की जानकारी, सीवीवी और ओटीपी कभी नहीं देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि बैंक अधिकारी, वित्तीय संस्थान, आरबीआई और अन्य वास्तविक संगठन-संस्थाएं उपभोक्ताओं से कभी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती हैं। आरबीआई ने लोगों से अनजान या अनवेरीफाइड लिंक, एसएमएस और ईमेल को नहीं खोलने और इन्हें तत्काल डिलीट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed