फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Repo Rate Before RBI decision loans of three Banks are expensive, HDFC, Karur, Canara Bank increased interest

Repo Rate: आरबीआई का फैसला आने से पहले तीन बैंकों का कर्ज महंगा, एचडीएफसी, करूर, कैनरा बैंक ने बढ़ाया ब्याज

Wed, 08 Jun 2022 06:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jun 2022 06:53 AM IST
सार

एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को ब्याज दर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सोमवार को केनरा बैंक ने एक साल की एमसीएलआर की दर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन
Repo Rate Before RBI decision loans of three Banks are expensive, HDFC, Karur, Canara Bank increased interest
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

रेपो दर बढ़ाने को लेकर आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का फैसला आने से पहले ही तीन बैंकों एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक और करूर वैश्य बैंक ने कर्ज महंगा कर दिया है।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को ब्याज दर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सोमवार को केनरा बैंक ने एक साल की एमसीएलआर की दर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है। करूर वैश्य बैंक ने ब्याज दर को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 13.75 फीसदी कर दिया है। आरबीआई की सोमवार से शुरू बैठक का नतीजा बुधवार को आएगा। इसमें रेपो दर में 0.35-0.40 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। मई में बिना तय कार्यक्रम के रेपो दर को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने महीने में दो बार बढ़ाया दर
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने एक महीने में दूसरी बार उधारी दरों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले कर्ज को 0.25 फीसदी महंगा किया था। नई वृद्धि के बाद एचडीएफसी बैंक का एक साल का एमसीएलआर अब 7.85 फीसदी होगा, जो पहले 7.50 फीसदी था। दो साल की दर 7.95 फीसदी होगी, जबकि तीन साल का एमसीएलआर 8.05 फीसदी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ती जाएगी किस्त
लोन की रकम    30 लाख
पुरानी दर         6.75% पर
ईएमआई        22,811
रेपो दर        0.35% बढ़ने पर
ईएमआई      23,649
0.40% की वृद्धि पर
ईएमआई    23,769
(आंकड़े रुपये में)

सीआरआर नहीं बढ़ाने की अपील
बैंकों ने आरबीआई से नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) नहीं बढ़ाने की अपील की है। इससे बैंकिंग प्रणाली से 87 हजार करोड़ रुपये निकल जाएंगे। मई में भी सीआरआर बढ़ने से 87 हजार करोड़ निकल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed