फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Retail will sell sweets

Reliance Retail: रिलायंस रिटेल बेचेगा मिठाई, 50000 करोड़ के बाजार पर नजर, 50 स्टोर्स पर बिक्री शुरू

Fri, 21 Oct 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 05:20 AM IST
सार

कंपनी का दावा है कि वह मिलावटी मिठाइयों से छुटकारा दिलाएगी। इससे छोटी दुकानें क्षेत्रीय बाजारों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्पाद पहुंचा सकेंगी।

विज्ञापन
Reliance Retail will sell sweets
रिलायंस रिटेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिलायंस रिटेल स्टोर्स अब मिठाई भी बेचेगा। कंपनी की नजर 50 हजार करोड़ रुपये के असंगठित मिठाई बाजार पर है। इसने अपने 50 से भी अधिक स्टोर्स पर मिठाइयां बेचनी शुरू कर दी हैं। पैक्ड का बाजार 4,500 करोड़ का है।  

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि वह  मिलावटी मिठाइयों से छुटकारा दिलाएगी। इससे छोटी दुकानें क्षेत्रीय बाजारों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्पाद पहुंचा सकेंगी। जिन मशहूर मिठाईयों को बेचा जाएगा उसमें ‘तिल बेसन लड्डू’, घसीटाराम का ‘मुंबई हलवा’, प्रभुजी का ‘दरबेश लड्डू और मेथीदाना लड्डू’, दूध मिष्टन भंडार (डीएमबी) का ‘मालपुआ’, लाल स्वीट्स का मैसूर पाक और धारवाड़ पेड़ा शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन


nपूरे लड्डू के बजाय खरीद सकते हैं छोटा पैक
राजस्थान के चवन्नीलाला हलवाई का मशहूर कचौरा और चॉकलेट बर्फी जल्द ही रिलायंस स्टोर पर दिखाई देगी। रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी के सीईओ दामोदर मल्ल ने कहा कि हम भारत में सबसे बड़ा मल्टी ब्रांड हलवाई बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके तक सिमटकर न रह जाएं। ग्राहक देसी मैसूर पाक या लड्डू का एक छोटा पैक खरीद सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed