फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance: Reliance New Energy will buy 20% stake in American solar power company Caelux, will get this benefit

Reliance: रिलायंस न्यू एनर्जी अमेरिकी सौर ऊर्जा कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी, मिलेगा ये फायदा

Fri, 23 Sep 2022 10:20 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Sep 2022 10:20 AM IST
सार

Reliance: केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी में हिस्सेदारी रिलायंस न्यू एनर्जी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बनाएगी

विज्ञापन
Reliance: Reliance New Energy will buy 20% stake in American solar power company Caelux, will get this benefit
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी ने अमेरिका स्थित पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी कंपनी Caelux Corporation में निवेश करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। केलक्स पेरोव्स्काइट-आधारित सौर प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करती  है। इस कंपनी पर मालिकाना हक कंपनी को उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल से जुड़ी तकनीक के क्षेत्र में सक्षम बतानी है। यह तकनीक सौर परियोजना के 25 साल के जीवनकाल में काफी कम स्थापित लागत पर 20 प्रतिशत अधिक ऊर्जा का उत्पादन में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

रिलायंस न्यू एनर्जी यूएस स्थित कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। Caelux का मुख्यालय अमेरिका में कैलिफोर्निया के पासाडेना में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा है कि लेनदेन के लिए किसी नियामक अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी और सितंबर 2022 के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed