फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance More than 9 crore customers connected Jio True 5G, data consumption network increased 38.1 billion GB

Reliance: जियो ट्रू 5जी से जुड़े 9 करोड़ से अधिक ग्राहक, नेटवर्क पर डाटा खपत बढ़कर 38.1 अरब जीबी पहुंची

Sat, 20 Jan 2024 07:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 07:52 AM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17,265 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 15,792 करोड़ की तुलना में 9 फीसदी अधिक है। हालांकि, दूसरी तिमाही के 17,394 करोड़ की तुलना में कम है।

विज्ञापन
Reliance More than 9 crore customers connected Jio True 5G, data consumption network increased 38.1 billion GB
रिलायंस जियो

विस्तार

रिलायंस जियो के ट्रू5जी नेटवर्क से 9 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ गए हैं। इसे रिलायंस ने अक्तूबर, 2022 में लॉन्च किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर बताया, जियो नेटवर्क पर कुल डाटा खपत 31.5 फीसदी बढ़कर 38.1 अरब जीबी पहुंच गई। नेटवर्क पर बात करने का समय भी बढ़कर 1.37 लाख करोड़ मिनट हो गया है। तीसरी तिमाही में जियो का लाभ 12.2 फीसदी बढ़कर 5,208 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17,265 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 15,792 करोड़ की तुलना में 9 फीसदी अधिक है। हालांकि, दूसरी तिमाही के 17,394 करोड़ की तुलना में कम है।
विज्ञापन


पेटीएम: 221.7 करोड़ घाटा
पेटीएम की कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन को 221.7 करोड़ का घाटा हुआ है। एक साल पहले यह 392.10 करोड़ था। कंपनी का राजस्व 38 फीसदी बढ़कर 2,850.5 करोड़ रहा है। इस अवधि में कंपनी ने 15,535 करोड़ का कर्ज बांटा है। बोर्ड ने गिफ्ट सिटी में 100 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस रिटेल को 31,65 करोड़ का लाभ
रिलायंस रिटेल का मुनाफा 31.87 फीसदी बढ़कर 3,165 करोड़ रुपये रहा है। राजस्व 23.75 फीसदी बढ़कर 74,373 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 252 नए स्टोर खोले हैं। इसके साथ कुल 18,774 स्टोर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed