फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance jio joins namami gange project, will give message of clean ganga

नमामि गंगे से जुड़ा रिलायंस जियो, देगा क्लीन गंगा का संदेश

Fri, 08 Feb 2019 05:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 08 Feb 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
reliance jio joins namami gange project, will give message of clean ganga

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के साथ जुड़कर रिलायंस गंगा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएगी। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत क्लीन गंगा के संदेशों को रिलायंस जियो लोगों के बीच ले जाएगी।

विज्ञापन


नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के संदेशों को रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को एसएमएस और डिजिटल बैनर पुश नोटिफिकेशन के माध्यम से भेजेगी। इन संदेशों को कुंभ मेले की अवधि के दौरान ही भेजा जाएगा। जियो नेटवर्क की व्यापक पहुंच का लाभ उठाते हुए एनएमसीजी कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ गंगा के संदेशों को सीधे और तुरंत देश भर के करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकेगा।
विज्ञापन


रिलायंस जियो ने कुछ ही दिन पहले कुंभ एप लॉन्च किया था। इसी कुंभ एप में अब गंगा एंथम को जोड़ा जाएगा। कुंभ एप विशेष तौर पर जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया था। पांच करोड़ से अधिक जियोफोन उपभोक्ता अब इस एप की अन्य विशेषताओं के साथ गंगा एंथम का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ गंगा के महत्व को लोगों के बीच ले जाने के लिए रिलायंस ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के साथ एक एमओयू साइन किया है। एमओयू के तहत टेलीकॉम सेक्टर में अपनी साख बनाने वाली रिलायंस जियो अब गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed