फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance is India's most valuable company. Check top 10 firms in Hurun India 500

Hurun List: मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस लगातार चौथे साल पहले पायदान पर, जानें शीर्ष 10 में और कौन

Wed, 19 Feb 2025 01:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Feb 2025 01:40 PM IST
सार

Hurun List: बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया 500 की ताजा सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) लगातार चौथे साल भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इस मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक से आगे है। सूची के शीर्ष 10 में किन कंपनियों का नाम शामिल किया गया है, आइए जानें।

विज्ञापन
Reliance is India's most valuable company. Check top 10 firms in Hurun India 500
मुकेश अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया 500 की ताजा सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) लगातार चौथे साल भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इस मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक से आगे है।

विज्ञापन


2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 रिपोर्ट में रिलायंस का मूल्यांकन 17.5 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। टीसीएस 16.1 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ दूसरे स्थान पर है और एचडीएफसी बैंक 14.2 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

रिलायंस का मूल्यांकन सालभर में 12% का इजाफा

रिलायंस का मूल्य एक साल में 12% बढ़ा, जबकि टीसीएस के मूल्यांकन में 30% और एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 26% का इजाफा हुआ है। मूल्यांकन बढ़ने के मामले में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे आगे रहा जिसका मूल्य एक साल में 297% बढ़ा। इनॉक्स विंड और जेप्टो के मूल्यांकन भी लगभग तीन गुना बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारती एयरटेल ने दो पायदान की छलांग लगाकर पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाई। कंपनी का मूल्य 75% बढ़कर 9.74 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) शीर्ष 10 मूल्यांकन वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इसका मूल्य करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये है। गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में, एनएसई, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जोहो, जेरोधा, मेघा इंजीनियरिंग, पारले प्रोडक्ट्स, इंटास फार्मा, ड्रीम 11, रेजरपे और अमलगमेशन शीर्ष पर हैं।

500 कंपनियों का कुल मूल्य मूल्यांकन 324 लाख करोड़ रुपये

2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 कंपनियों का कुल मूल्य 324 लाख करोड़ रुपये (लगभग 3.8 ट्रिलियन डॉलर) है। यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद और यहां तक कि यूएई, इंडोनेशिया और स्पेन की संयुक्त अर्थव्यवस्थाओं से भी अधिक है।



शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त मूल्य सऊदी अरब के सकल घरेलू उत्पाद से भी अधिक है। इन कंपनियों ने शेयर बाजार से भी बेहतर प्रदर्शन किया है, बीएसई सेंसेक्स में 27% और निफ्टी 50 में 30% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इन फर्मों की औसत वृद्धि 40% रही है।

भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज: 17,52,650 करोड़ रुपये
  2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस): 16,10,800 करोड़ रुपये
  3. एचडीएफसी बैंक: 14,22,570 करोड़ रुपये
  4. भारती एयरटेल: 9,74,470 करोड़ रुपये
  5. आईसीआईसीआई बैंक: 9,30,720 करोड़ रुपये
  6. इंफोसिस: 7,99,400 करोड़ रुपये
  7. आईटीसी: 5,80,670 करोड़ रुपये
  8. लार्सन एंड टुब्रो: 5,42,770 करोड़ रुपये
  9. एचसीएल टेक्नोलॉजीज: 5,18,170 करोड़ रुपये
  10. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई): 4,70,250 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed