फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million

Reliance Deal: सेंसहॉक में 79.4% हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3.2 करोड़ डॉलर में होगा करार

Tue, 06 Sep 2022 11:00 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 06 Sep 2022 11:00 AM IST
सार

Reliance Deal: शेयर बाजार को दी गई एक फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd.) की ओर से बताया गया है कि मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सौर ऊर्जा से जुड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी सेंसहॉक में 79.4 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करार कर रही है। 

विज्ञापन
Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने मंगलवार को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सेंसहॉक (SenseHawk) के साथ एक निर्णायक समझौता करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार उसने 3.2 करोड़ डॉलर में सेंसहॉक के 79.4% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। यह खरीदारी दो चरणों में पूरी की जाएगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) को इस बारे में जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी दिखने को मिली है। 

विज्ञापन

Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कंपनी ने दी जानकारी, RIL के शेयराें में एक प्रतिशत तक की तेजी
शेयर बाजार (Share Market) को दी गई एक फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd.) की ओर से बताया गया है कि मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सौर ऊर्जा से जुड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी सेंसहॉक में 79.4 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करार कर रही है। कंपनी के अनुसार यह करार 3.2 करोड़ डॉलर में होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से कहा गया है कि प्राथमिक स्तर पर पूंजी डालकर और सेकेंडरी परचेज के जरिए अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण करेगी। इस करार की खबर के बाद शेयर बाजार में रिलायंस के शेयरों में एक प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। फिलहाल रिलायंस कंपनी के शेयर 0.94 प्रतिशत की उछाल के साथ 2593.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million
सेंसहॉक - फोटो : Social Media

सौर ऊर्जा उत्पादन से जुड़े प्रबंधन टूल डिजाइन करती है कंपनी

सेंसहॉक की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी। कैलिफोर्निया स्थित यह यह कंपनी सौर ऊर्जा उत्पादन से जुड़े सॉफ्टवेयर (Software) आधारित मैनेजमेंट टूल्स (Management Tools) विकसित करती है। सेंसहॉक सौर ऊर्जा कंपनियों के प्रोसेस को आसान बनाकर प्लानिंग से लेकर सौर ऊर्जा के उत्पादन को गति देने का काम करती है। यह कंपनी एंड टू एंड सोलर असेट लाइफसाइकिल को मैनेज करने के लिए सोलर डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार काे घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष वित्त वर्ष 2021-22, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का टर्नओवर क्रमश: 2,326,369 डॉलर, 1,165,926 डॉलर व 1,292,063 डॉलर रहा था।

विज्ञापन

Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million
मुकेश अंबानी - फोटो : PTI

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंपनी ने डील पर कही ये बात
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी इस डील के बारे में कहा है कि कंपनी की ओर से न्यू एनर्जी सेक्टर में सेक्टर में सेंसहॉक (Sensehawk)  जैसी कंपनियों में किया गया निवेश एक तरह की सिनर्जी पैदा करेगा और इससे ग्राहकों को अधिक मूल्यवान और अनूठी सेवाएं प्राप्त होंगी। इस अधिग्रहण के लक्ष्य और इसके असर से जुड़ी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पांच सितंबर 2022 को जारी मीडिया रिलीज में भी साझाा की थी।

Reliance Industries to buy 79.4% stake in SenseHawk for $ 32 million
फाइल फोटो - फोटो : PTI

जामनगर में पांच हजार एकड़ भूमि में बनेगा धीरुभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्पेल्क्स  
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के परंपरागत ऊर्जा कारोबार को एक नई ऊंचाई देने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रिन्यूएबल एनर्जी के कारोबार को नए ढंग से सुसज्जित करने में जुटी हुई है। इसी के तहत कंपनी ने गुजरात के जामनगर में 5000 एकड़ भूमि में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्पलेक्स की स्थापना का प्लान बनाया है। पिछले महीने ही मुकेश अंबानी की कंपनी ने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एक गीगा फैक्टरी खोलने से जुड़ी योजना का भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed