फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Regulator Warns Of Jammed Rudder On Boeing 737, Puts Operators On Alert

DGCA: डीजीसीए ने बोइंग 737 विमान इस्तेमाल करने वाले एयरलाइनों को चेताया, सुरक्षा का आकलन करने के निर्देश

Mon, 07 Oct 2024 01:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 07 Oct 2024 01:33 PM IST
सार

DGCA: देश में एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा देश में बोइंग 737 शृंखला के विमानों का संचालन करते हैं। डीजीसीए ने इन ऑपरेटरों से सुरक्षा जोखिम आकलन करने तथा कुछ विशेष प्रकार की इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग बंद करने को कहा है।

विज्ञापन
Regulator Warns Of Jammed Rudder On Boeing 737, Puts Operators On Alert
डीजीसीए - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में विमानन क्षेत्र के नियामक ने बोइंग 737 जेटलाइनर संचालित करने वाली एयरलाइनों को रडर (पतवार) की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बारे में आगाह किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)ने संभावित रूप से जाम या प्रतिबंधित रडर नियंत्रण प्रणालियों के बारे में एयरलाइनों को चेतावनी दी है। विमान का रडर एक ऐसा प्राथमिक तंत्र है जो जेट की गति को नियंत्रित करता है। फिलहाल देश में एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा देश में बोइंग 737 शृंखला के विमानों का संचालन करते हैं। डीजीसीए ने इन ऑपरेटरों से सुरक्षा जोखिम आकलन करने तथा कुछ विशेष प्रकार की इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग बंद करने को कहा है।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले में कहा है कि बोइंग 737 रडर सिस्टम के बारे में नियामक की ओर से जारी सलाह हमारे बेड़े के केवल 5 विमानों पर लागू है। एयरलाइन ने कहा कि हमने विनियामक आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाएगी: नायडू
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है। साथ ही हवाई अड्डों के विकास पर करीब 11 अरब डॉलर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फ्रेंच एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’(जीआईएफएएस) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस एक मजबूत वैश्विक एसएएफ (सतत विमानन ईंधन) आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।


भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस अपने बेड़े के साथ-साथ तंत्र का भी विस्तार कर रही हैं। नायडू ने कहा कि 2030 तक घरेलू हवाई यात्री यातायात 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अगले 20-25 वर्षों में 200 और हवाई अड्डों के विकसित होने की उम्मीद है। भारत में वर्तमान में 157 हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट और वॉटरड्रोम हैं। 2025 के अंत तक चालू हवाई अड्डों की संख्या 200 तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी की संभावनाएं अपार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed