फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   registration for pm kisaan pension scheme started all over india including j-k and laddakh

जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी मिलेगा किसान पेंशन योजना का लाभ

Fri, 09 Aug 2019 03:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 09 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
registration for pm kisaan pension scheme started all over india including j-k and laddakh

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति के बाद अब यहां के निवासियों को भी केंद्र सरकार की किसान पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार ने पूरे देश में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

पांच करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ पांच करोड़ किसानों को मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस साल एक करोड़ किसान रजिस्ट्रेशन करा लेंगे। 18 से 40 साल वाले किसान इस योजना के तहत 60 वर्ष पूरे कर लेने पर तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलने के हकदार होंगे। 

विज्ञापन

बजट में हुई थी घोषणा

केंद्र सरकार ने पांच जुलाई को पेश किए बजट में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पूरे देश में इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। दोपहर तक कुल 419 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना देना होगा प्रीमियम

इसमें 18 साल वाले किसानों को 55 रुपये कंट्रीब्यूशन देना होगा। जबकि 40 साल वाले किसानों को 200 रुपये का प्रीमियम देना होगा। सरकार इस योजना पर करीब दस हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

एलआईसी बनेगा पेंशन फंड मैनेजर

इस पेंशन फंड को मैनेज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करेगा। पेंशन के लिए प्रीमियम की राशि को जमा करना और बाद में पेंशन देने की पूरी जिम्मेदारी इसके पास रहेगी। इसके लिए एलआईसी एक अलग से सिस्टम को भी शुरू करेगा। इसके लिए किसान को खेती की पूरी जानकारी देने के लिए खसरा/खतौनी के अलावा आधार कार्ड , जनधन खाते की डिटेल और मोबाइल नंबर देना होगा जो कि आधार और बैंक खाते में जुड़ा हो।



मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के आगज के साथ ही इस योजना की घोषणा की थी। सरकार की योजना पहले तीन साल  में 5 करोड़ किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने की है। देश में लगभग 14 करोड़ किसान हैं। सरकार ने किसानों के 2024 तक दोगुनी आय का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed