फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reforms in dispute resolution will incentivise investors: Law Minister Meghwal

India-UK: केंद्रीय मंत्री ब्रिटेन में किया दावा, बोले- सरकार के नए कदमों से निवेशकों को मिलेगा प्रोत्साहन

Wed, 07 Jun 2023 09:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Jun 2023 09:38 AM IST
सार

India-UK: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ साझेदारी में आयोजित आईसीए के आर्बिट्रेटिंग इंडो-यूके वाणिज्यिक विवाद सम्मेलन के दूसरे संस्करण में एक विशेष संबोधन में मंत्री ने "दूरगामी कानूनी सुधारों" के बारे में बताते हुए कहा कि इससे निवेशकों को मदद मिलेगी, साथ ही अदालतों पर बोझ भी कम होगा।

विज्ञापन
Reforms in dispute resolution will incentivise investors: Law Minister Meghwal
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ब्यूरो/ आगरा

विस्तार

केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लंदन में कहा है कि सरकार ने न्यायपालिका और वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं जो विदेशी निवेशकों को प्रोत्साहन के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए ये सुधारात्मक कदम भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।  पिछले महीने विभाग का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार ब्रिटेन की यात्रा पर आए मेघवाल ने यहां भारतीय मध्यस्थता परिषद (आईसीए) के सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने सोमवार को कानून और न्याय के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने के लिए अपने ब्रिटिश समकक्ष एलेक्स चॉक से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

मेघवाल ने कहा- नए सुधारों से अदालतों पर बोझ कम किया जा सकेगा

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ साझेदारी में आयोजित आईसीए के आर्बिट्रेटिंग इंडो-यूके वाणिज्यिक विवाद सम्मेलन के दूसरे संस्करण में एक विशेष संबोधन में मंत्री ने सरकार की ओर से किए गए "दूरगामी कानूनी सुधारों" के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सुधारों से न केवल विदेशी निवेशकों के आराम के स्तर को पूरा किया जा सकेगा, बल्कि अदालतों पर बोझ भी कम किया जा सकेगा। मेघवाल ने कहा, 'मुझे यकीन है कि विवाद समाधान के क्षेत्र सहित भारत सरकार की ओर से किए गए विभिन्न सुधार निवेशकों के लिए  विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करेंगे और भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed